Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा ने स्मार्ट मीटर को बताया "लूट मीटर":बोले - प्रदेश की जनता के साथ डिजिटल धोखा, 7 दिनों में समाधान नहीं हुआ होगा आंदोलन

    17 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PVVNL) के मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गूमी के नेतृत्व में सरधना विधायक अतुल प्रधान और किठौर विधायक शाहिद मंजूर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एमडी रवीश गुप्ता के कार्यालय पहुंचे और उनका घेराव कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर सहित विभिन्न विद्युत संबंधी समस्याओं को उठाया गया। अतुल प्रधान ने स्मार्ट मीटर को "लूट का मीटर" बताते हुए कहा कि यह जनता के लिए सबसे बड़ा "डिजिटल धोखा" बन गया है, जिससे उपभोक्ता पूरी तरह परेशान हैं। पार्टी ने मांग की कि लगे हुए स्मार्ट मीटर हटाए जाएं और आम जनता को राहत प्रदान की जाए। ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार करते हैं बिजली विभाग के कर्मचारी विधायक अतुल प्रधान ने अघोषित बिजली कटौती, ट्रांसफार्मर जलने और ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के साथ बिजली विभाग के दुर्व्यवहार जैसी क्षेत्रीय समस्याओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि इन सभी मुद्दों पर एमडी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घंटों चर्चा हुई। प्रधान ने पिछली सरकार में मनेकलेश शादर जी द्वारा किए गए कार्यों का भी जिक्र किया। विद्युत विभाग को 7 दिनों का अल्टीमेटम किठौर विधायक शाहिद मंजूर ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर इन समस्याओं का समाधान नहीं होता है, तो समाजवादी पार्टी एक बड़ा आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं से विद्युत विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि शिकायत के बावजूद भी निस्तारण नहीं हो रहा है। प्रदेश की जनता परेशान है। इसका केवल एक ही समाधान 2027 हैं। समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में किसानों के बिल माफ कर दिए जाते थे। लेकिन अब तो ₹10 बकाया होने पर भी बिजली काट दी जाती है। प्रदेश समेत जिले की जनता स्मार्ट मीटर से परेशान हो चुकी है। बिजली काटने के बाद भी बिल लगातार आ रहे हैं। भीषण गर्मी में इस तरह बिजली काटी जाएगी तो जनता का बुरा हाल हो रहा हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा था नोडल अधिकारी का अस्पताल:डॉ. अश्वनी पांडेय को हटाने का आदेश, 10 दिन बाद भी कार्यमुक्त नहीं
    Next Article
    लखनऊ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने जीएन शुक्ला:महामंत्री जीतू यादव और कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए मनीष श्रीवास्तव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment