Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा ने शुभलेश यादव को सौंपी बरेली की कमान:अखिलेश यादव के करीबी हैं नए जिलाध्यक्ष, शिवचरण कश्यप के बाद खाली पद पर हुई ताजपोशी

    4 hours ago

    2

    0

    बरेली में लंबे समय से चल रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने शुभलेश यादव को बरेली का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। पूर्व जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप के हटने और जिला कमेटी भंग होने के बाद से यह पद खाली था। नए जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव को अखिलेश यादव का बेहद भरोसेमंद और पार्टी का निष्ठावान सिपाही माना जाता है। यही वजह है कि कई दिग्गजों को पछाड़कर उन्होंने यह जिम्मेदारी हासिल की है। खबर मिलते ही बरेली के सपाइयों में भारी उत्साह देखा गया। पार्टी नेता और कार्यकर्ता फूल-मालाएं लेकर शुभलेश यादव के आवास पर पहुंचे और उनका जोरदार स्वागत किया। शुभलेश यादव इससे पहले भी बरेली के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभा चुके हैं। उनके कार्यकाल में संगठन ने कई महत्वपूर्ण आंदोलनों और चुनाव अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई थी। कल सपा कार्यालय पर उनके लिए एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। शुभलेश यादव का राजनीतिक सफर और पिछला रिकॉर्ड शुभलेश यादव बरेली की राजनीति में कोई नया नाम नहीं हैं। वे संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं और कठिन परिस्थितियों में भी पार्टी के साथ मजबूती से खड़े रहे हैं। प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष बनने से ठीक पहले वे समाजवादी पार्टी में प्रदेश सचिव के महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत थे। संगठन में उनकी पहचान एक जुझारू नेता की रही है। हाल ही में कोहाड़ापीर क्षेत्र में हुई बुलडोजर कार्रवाई के बाद उन्होंने पार्टी प्रतिनिधिमंडल के साथ पीड़ित व्यापारियों से मुलाकात कर उनके हक की आवाज उठाई थी। नेताओं ने दी बधाई शुभलेश यादव के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव कुमार सक्सेना, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह बिष्ट, हैदर अली, पूर्व अध्यक्ष अगम मौर्य, अमित राज, अशोक यादव, डिंपल कन्नौजिया, सत्यवीर यादव, इश्तियाक सकलेनी ने बताध दी। उनके अलावा अफगान खान, प्रदीप मौर्य, ओमकार पटेल, जोगिंदर पटेल और सुरेंद्र सोनकर समेत दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि शुभलेश यादव के नेतृत्व में बरेली में समाजवादी पार्टी और अधिक मजबूत होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई के करना स्टेशन के पास जंगल में लगी आग:तेज हवाओं से फैली, दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद बुझाया
    Next Article
    बाइक टक्कर में हत्या: पिता-पुत्र समेत 5 को आजीवन कारावास:2009 के सरजील हत्याकांड में 17 साल बाद आया कोर्ट का फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment