Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल विधायक के घर पहुंचे:नारी शक्ति बंधन अधिनियम पर बोले- गैर बराबरी को बढ़ावा दिया, 2027 तक टालकर भ्रम फैलाया

    4 hours ago

    2

    0

    समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और फतेहपुर सांसद नरेश उत्तम पटेल ने बुधवार शाम संभल में सपा विधायक इकबाल महमूद के आवास पर प्रधानमंत्री और भाजपा के शीर्ष नेताओं पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा के अंदर उन्हें यह बात अक्षरशः देखने को मिली है। पटेल के अनुसार, प्रधानमंत्री, उनके मंत्री और बड़े नेता, जो जितना बड़ा है, उतना ही बड़ा झूठा है। नरेश उत्तम पटेल ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023' का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि यह कानून लोकसभा और राज्यसभा में पारित हो चुका है और राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद अधिनियम बन गया है।सांसद ने आरोप लगाया कि भाजपा और प्रधानमंत्री जानबूझकर इसे लागू नहीं कर रहे हैं, क्योंकि वे महिलाओं को उनका हक नहीं देना चाहते। सांसद पटेल ने दावा किया कि भाजपा के गठन के बाद से उसका एकमात्र काम पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यक समुदायों और महिलाओं का उत्पीड़न करना रहा है।उन्होंने दोहराया कि 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' 2023 में पारित हो चुका है। उन्होंने संसद में 2025 में यह मांग की थी कि जब यह कानून बन चुका है, तो इसे 2024 में क्यों लागू नहीं किया गया। उन्होंने इसे 2027 तक टालने पर भी सवाल उठाए। नरेश उत्तम पटेल ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयानों का समर्थन करते हुए कहा कि वे सच कहते हैं। उन्होंने भाजपा पर जनता को भ्रमित करने और 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे' जैसी स्थिति पैदा करने का आरोप लगाया। पटेल ने यह भी कहा कि मीडिया के माध्यम से यह बात फैलाई जाती है कि विपक्ष ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' का विरोध किया है। पटेल ने समाजवादी पार्टी की विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पार्टी डॉ. राम मनोहर लोहिया और 'धरतीपुत्र' मुलायम सिंह यादव के सिद्धांतों पर चलती है, जिन्होंने जीवन भर नर-नारी की समानता का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी लोग नर-नारी की समानता और गैर-बराबरी खत्म करना चाहते हैं। इसके विपरीत, भाजपा आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक गैर-बराबरी को बढ़ावा दे रही है, जिससे देश में पूंजीवाद पनप रहा है और आम आदमी की स्थिति बिगड़ रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत:हरदोई के खदरा रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ हादसा, पुलिस पहचान करने में जुटी
    Next Article
    डीएम ने छोटी काशी कॉरिडोर का निरीक्षण किया:शिव मंदिर में पूजन कर जिले की समृद्धि मांगी, निर्माण कार्यों की रफ्तार परखी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment