Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा विधायक के घर टोटी चुराते पकड़ा युवक:लखनऊ में नौकर के शोर मचाने पर बाहर भागा, मोहल्ले के लोगों ने दौड़ाया

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में मंगलवार रात समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी के घर में घुसकर टोटियां काट रहे युवक को नौकर ने रंगे हाथ पकड़ लिया। शोर मचाने पर आरोपी भागने लगा लेकिन आसपास के लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। गोमतीनगर पुलिस ने बताया कि अयोध्या के रुदौली विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी का विकासखंड स्थित मकान है, जिसकी देखरेख अशरफ करते हैं। अशरफ ने बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे उन्हें मकान के अंदर से खटपट की आवाज सुनाई दी। बाथरूम में लगी टोटी काट रहा था जब वह अंदर पहुंचे तो एक युवक बाथरूम में लगी टोटी काट रहा था। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला, लेकिन पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान बाराबंकी के सतरिख निवासी लवकुश के रूप में हुई है। हैंगर समेत अन्य सामान बरामद सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया- आरोपी के पास से एक बोरी में नौ टोटियां, एक प्लास, बाथरूम में इस्तेमाल होने वाले हैंगर समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। बरामद टोटियों का वजन करीब 30 किलोग्राम बताया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस दबाव दे तो हाईकोर्ट में आएं मजिस्ट्रेट:हाईकोर्ट ने न्यायिक मजिस्ट्रेटों को दी सलाह, कहा- अवमानना ​​का मामला भेजें
    Next Article
    Ustaad Bhagat Singh X review: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' हिट या फ्लॉप? देखने से पहले पढ़ें रिव्यू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment