Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा विधायक पर दो भाइयों की हत्या की FIR:22 दिन के अंतर पर फंदे से लटके मिले थे, भाई बोला-विधायक ने 2 करोड़ की जमीन कब्जाई

    16 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में सपा विधायक हाकिम लाल बिंद पर दो भाइयों की हत्या की FIR शुक्रवार रात 8 बजे दर्ज हुई। दोनों भाइयों के शव 22 दिन के अंदर फंदे से लटके मिले थे। 9 जून को छोटे भाई और 3 जून को बड़े भाई का शव मिला। इसके बाद परिवार वालों ने हंगामा कर दिया। अफसरों ने परिवार को कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाया। परिवार का आरोप है कि सपा विधायक ने चार बीघा और आठ बिस्वा पुश्तैनी जमीन पर कब्जा कर लिया है। इसकी कीमत 2 करोड़ है। जिला कोर्ट में इसका केस चल रहा है। पैरवी करने पर विधायक और उनके साथी पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देते थे। अब दोनों भाइयों की हत्या कराकर शव फंदे से लटका दिए गए। हंडिया से सपा विधायक हाकिम लाल बिंद का कहना है कि सभी आरोप झूठे हैं। मैंने जमीन पर कब्जा नहीं किया है, बल्कि वह जमीन सरकारी है। मेरे खिलाफ भाजपा नेता साजिश कर रहे हैं। उनके कहने पर FIR कराई गई है। 2 तस्वीरें देखिए- जानिए पूरा विवाद भाई ने विधायक पर ‌हत्या की FIR कराई शुक्रवार को सुनील कुमार ने विधायक, गायिका सुमित्रा नंदिनी, नंदिनी के भाई अमित गौतम, गौरी और उसके जीजा संजय गौतम के खिलाफ थाने में शिकायत दी। इसमें लिखा है कि दोनों भाई संतोष और सुशील को हंडिया विधायक हाकिम लाल बिंद के इशारे पर बार-बार धमकाया जाता था। कहा जाता था कि अगर हमारा कहना नहीं मानोगे तो पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। पहले भाई को शादी से पहले धमकी दी गई थी कि शादी करोगे तो मार दिए जाओगे। उसकी शादी के तीन दिन बाद हत्या हो गई। आरोपियों को पुलिस ने छोड़ दिया। ठीक 22 दिन बाद विधायक के इशारे पर दूसरे भाई की हत्या कर शव लटका दिया गया। विधायक बोले- मुझे फंसाया गया सपा विधायक हाकिम लाल बिंद का कहना है- भाजपा नेताओं ने साजिश करके मुझे फंसाया है। खासकर मंडल अध्यक्ष शिव शंकर मौर्य और भाजपा नेता पप्पू मौर्य ने षड्यंत्र रचा है। यह परिवार चारागाह की सरकारी जमीन पर कब्जा किए था। जांच के बाद उस जमीन को सरकार ने कब्जे में लेकर वहां गोशाला बनवा दी। इसी वजह से जमीन कब्जे का आरोप लगाया जा रहा है। प्रशासन के पास इसके सभी दस्तावेज हैं। एसीपी हंडिया शेषधर पांडेय ने बताया- घरवालों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जमीन और उससे जुड़े विवादों को खंगाला जा रहा है। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें चलते ई-रिक्शा को बंद करने वाले चाइनीज एप बैन:बदमाश ब्लूटूथ के जरिए बैटरी ऑफ कर देते थे; इलेक्ट्रिक कार-स्कूटर को खतरा नहीं दिल्ली समेत कई शहरों में ई-रिक्शा चालकों के लिए परेशानी बने 3 एप को सरकार ने एप स्टोर से हटाने के आदेश दिए हैं। ये एप BAT-BMS, लॉसिजी और इपोच ली-आयन हैं। आईटी मंत्रालय ने इसकी जानकारी शुक्रवार को दी। हालांकि, ये एप प्ले स्टोर पर अब भी मौजूद हैं। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा विधायक ने स्कूल के बाहर बांटे बच्चों गिफ्ट:अखिलेश के जन्मदिन सप्ताह कार्यक्रम में बैनर पोस्टर नहीं लगाया, अमिताभ बाजपेई बोले- टीचर और कर्मचारियों को नुकसान न हो
    Next Article
    धीमी गति से निर्माण पर कुलपति ने जताई नाराजगी:वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में चल रहे कार्यों का कुलपति ने किया निरीक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment