Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिपाही ने गाली देकर कारोबारी पर तान दी पिस्टल:बुलंदशहर में बीच बाजार हंगामा, लोगों ने पुलिसवालों को घेरा; धक्का-मुक्की

    20 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में मंगलवार की दोपहर एक सिपाही ने व्यापारी सुरक्षा फोरम के अध्यक्ष पर बीच बाजार पिस्टल तान दी। इस पर हंगामा हो गया। लोगों का आरोप है कि सिपाही ने पिस्टल का ट्रिगर दबा दिया था। गनीमत रही कि पिस्टल लोडेड नहीं थी, वरना बड़ी अनहोनी हो जाती। लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया। सिपाही के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने मामले को शांत कराया। पुलिस कबाड़ खरीदने वाले 2 कारोबारियों को बिजली के तार चोरी केस में थाने लाई है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मामला जिला मुख्यालय से करीब 23 किमी दूर ककोड़ कस्बे का है। एसपी सिटी अभिषेक प्रताप ने सिपाही का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि सिपाही को लोगों ने घेर लिया था। इसलिए उसने आत्मरक्षा में पिस्टल निकाली थी। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए… अब पूरी घटना जानिए… चोरों ने पुलिस को बताया था कारोबारी का नाम एएसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया- मंगलवार को गश्त के दौरान ककोड़ पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा था। उनके कब्जे से चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद हुए थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कस्बे के एक निर्माणाधीन मकान से बिजली के तार चोरी कर ककोड़ कस्बे के मोहल्ला मेन बाजार निवासी व्यापारी मोहित और पवन को बेच दिए थे। इसी जानकारी के आधार पर मंगलवार दोपहर 11 बजे पुलिस आगे की पूछताछ और कार्रवाई के लिए मोहित और पवन के पास पहुंची। पुलिस को देखते ही मोहित ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। इस पर कारोबारियों को पुलिस हिरासत में लेकर थाने ला रही थी। लेकिन मोहित की चीख सुनकर बाजार में मौजूद कुछ व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया। पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। इस पर सिपाही सचिन तोमर ने पिस्टल निकाल ली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सिपाही सुमित की व्यापारी सुरक्षा फोरम के अध्यक्ष रामबाबू सिंघल से कहासुनी हुई थी। तभी सिपाही सचिन तोमर ने रामबाबू पर पिस्टल तानी दी। कारोबारियों ने धक्के देकर सिपाही को पीछे हटाया घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें व्यापारियों और पुलिस टीम के बीच धक्का मुक्की होते दिख रही है। सिपाही सचिन को लोग धक्के देकर पीछे हटा रहे हैं। सिपाही के हाथ में पिस्टल दिखाई दे रही है। सिपाही व्यापारी पर पिस्टल तानते दिख रहा है। व्यापारियों ने चेतावनी दी व्यापारी नेता रामबाबू ने इस संबंध में एसएसपी से शिकायत की है। जिसमें उन्होंने घटना पर व्यापारियों में आक्रोश और चिंता व्यक्त की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि ऐसी घटनाएं जारी रहती हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जाती है, तो उन्हें अपने प्रतिष्ठान बंद करने या क्षेत्र से पलायन करने पर मजबूर होना पड़ सकता है। एएसपी बोले- सचिन ने जान बचाने के लिए निकाली पिस्टल एएसपी सिटी अभिषेक प्रताप ने बताया कि स्क्रैप व्यापारी मोहित से पूछताछ की जा रही थी। जब उसे गाड़ी में बैठाकर थाने ले जाया जा रहा था, तो कुछ लोगों ने इसका विरोध किया और गाड़ी को घेर लिया। इस विरोध के दौरान आत्मरक्षा के लिए पुलिसकर्मी सचिन तोमर ने अपनी पिस्टल निकाल ली। मामले की जांच जारी है। सिपाही सचिन तोमर पिछले 2 साल से बुलंदशहर में तैनात है। वह पिछले 6 माह से ककोड़ थाना में कस्बा चौकी पर तैनात है। --------------------- यह खबर भी पढ़ें- विराट कोहली IPL जीतने के बाद प्रेमानंदजी से मिलने पहुंचे:पत्नी अनुष्का भी साथ थीं; वृंदावन आश्रम में दोनों नंगे पैर चलते नजर आए IPL जीतने के बाद क्रिकेटर विराट कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में संत प्रेमानंद के दर्शन किए। दोनों मंगलवार सुबह 7 बजे केली कुंज आश्रम पहुंचे। चेहरे पर मास्क लगाकर कार से उतरे और नंगे पांव आश्रम के अंदर गए। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में 2 फर्जी IAS, 1 नकली IPS का भंडाफोड़:SDM को भी मार चुके हैं थप्पड़, 4 गर्लफ्रेंड बनाई; लखपति घर में रचाई शादी
    Next Article
    प्रधानों को प्रशासक बनाने पर योगी सरकार से जवाब मांगा:हाईकोर्ट में याचिका, दावा- कार्यकाल खत्म होने पर अधिकार नहीं मिल सकते

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment