Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्पेन ने अमेरिका के लिए एयरस्पेस बंद किया:मिलिट्री बेस के इस्तेमाल पर भी रोक; कहा- ईरान युद्ध अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ

    17 hours ago

    2

    0

    स्पेन ने ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल अमेरिकी सैन्य विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। साथ ही, मिलिट्री बेस के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी गई है। स्पेन की रक्षा मंत्री मार्गारीटा रोब्लेस ने कहा कि देश अपने एयरस्पेस और सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल ईरान से जुड़े किसी भी सैन्य अभियान के लिए नहीं करने देगा। इस फैसले के बाद अमेरिकी विमानों को रूट बदलने पड़ेंगे, हालांकि मानवीय और आपातकालीन उड़ानों को छूट दी गई है। स्पेन के अर्थव्यवस्था मंत्री कार्लोस कुएर्पो ने कहा कि यह फैसला एकतरफा और अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ शुरू युद्ध का समर्थन न करने के आधार पर लिया गया है। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज पहले ही अमेरिका-इजराइल सैन्य अभियान की आलोचना कर चुके हैं। वहीं, डोनाल्ड ट्रम्प ने इस फैसले के जवाब में व्यापारिक कार्रवाई की धमकी दी है। इस निर्णय के बाद अमेरिका और स्पेन के बीच कूटनीतिक तनाव बढ़ने की संभावना है। जंग से जुड़ी 4 तस्वीरें… ईरान-इजराइल जंग से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंगोला से LPG खरीदने की तैयारी में भारतीय कंपनियां:जहाजों को होर्मुज से नहीं गुजरना होगा; खाड़ी देशों पर निर्भरता कम करने की प्लानिंग
    Next Article
    मुसलमान नेताओं और माफियाओं का बाप पाकिस्तान- संगीत साेम:मेरठ में अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया, कहा- PDA में से PD खत्म, A बचा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment