Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता से मिली सेंट्रल मार्केट की महिलांए:अपना पक्ष रखने के लिए दिखाए साक्ष्य, बोली- राहत मिलने के आसार

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ की सेंट्रल मार्केट के सेक्टर 2 में धरना देने वाली महिलाओं का एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार को दिल्ली जाकर सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता से मिला। इस दौरान उन्होंने अपने मकानों से संबंधित सभी साक्ष्य वकील के सामने रखे और इसी आधार पर आगे की कार्रवाई की अपील की। सांसद के संपर्क में रही महिलांए जो प्रतिनिधि मंडल सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विवेक नारायण शर्मा से मिलने पहुंचा उनसे सांसद अरूण गोविल लगातार संपर्क में रहे। इसके साथ ही उन्होंने बात में फोन पर भी बात की और हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। दरअसल जिस दिन सांसद अरूण गोविल महिलाओं के बीच पहुंचे थे तब उन्होंने सांसद अरुण गोविल ने इस मामले की पैरवी की जिम्मेदारी लेते हुए अधिवक्ता विवेक नारायण शर्मा को सौंपी थी। अब जानिए सेट बैक की शर्तें सेंट्रल मार्किट में पिछले काफी समय से सेट बैक को लेकर भ्रम की स्थिति है। यह साबित करने का प्रयास हो रहा है कि 60 मीटर तक के आवास के लिए सेट बैक जरूरी नहीं है। जबकि विभागीय सूत्रों की मानें तो नियम सब के लिए बराबर हैं। सेट बैक नहीं छोड़ा तो छोटे आवासों पर भी कार्रवाई होना तय है। सेट बैक का गणित भी समझें फ्रंट सेटबैक (F): घर के सामने, सड़क और भवन के बीच की दूरी (सामने की तरफ)। रियर सेटबैक (R): घर के पीछे, प्लॉट की पिछली सीमा और भवन के बीच की दूरी। साइड सेटबैक (S1): घर के दाएं और बाएं किनारों पर, पड़ोसी प्लॉट की सीमा और भवन के बीच की दूरी। स्ट्रीट सेटबैक (S2): कॉर्नर प्लॉट के मामले में, मुख्य सड़क के अतिरिक्त दूसरी सड़क की ओर की जगह। सेंट्रल मार्किट के आवास पर सेटबैक - रेजीडेंशियल 150 वर्ग मीटर तक फ्रंट सेटबैक 1 मीटर, रियर सेटबैक शून्य, साइड सेटबैक शून्य, स्ट्रीट सेटबैक शून्य। - रेजीडेंशियल 151 वर्ग मीटर से 300 वर्ग मीटर तक फ्रंट सेटबैक 3 मीटर, रियर सेटबैक 1.5 मीटर, साइड सेटबैक शून्य, स्ट्रीट सेटबैक शून्य। - रेजीडेंशियल 300 वर्ग मीटर से 500 वर्ग मीटर तक फ्रंट सेटबैक 3 मीटर, रियर सेटबैक 3 मीटर, साइड सेटबैक शून्य, स्ट्रीट सेटबैक शून्य। कमर्शियल के लिए सेटबैक - कमर्शियल 100 वर्ग मीटर तक फ्रंट सेटबैक 1.5 मीटर, रियर सेटबैक शून्य, साइड सेटबैक शून्य, स्ट्रीट सेटबैक शून्य। - कमर्शियल 101 वर्ग मीटर से 300 वर्ग मीटर तक फ्रंट सेटबैक 3 मीटर, रियर सेटबैक शून्य, साइड सेटबैक शून्य, स्ट्रीट सेटबैक शून्य। - कमर्शियल 301 वर्ग मीटर से 1000 वर्ग मीटर तक फ्रंट सेटबैक 4.5 मीटर, रियर सेटबैक 3 मीटर, साइड सेटबैक शून्य, स्ट्रीट सेटबैक शून्य।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में पानी की टंकी पर चढ़ी युवती:हाईवोल्टेज ड्रामा जारी, पुलिस और भारी भीड़ मौके पर मौजूद
    Next Article
    आगरा के पेठे में घुली मंहगाई की कड़वाहट:प्रति kg पर बढ़े 10 रुपए, व्यापारी बोले- अगर ऐसा ही रहा तो हमें करना पड़ेगा पलायन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment