Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संपूर्ण समाधान दिवस में खुटार थाना प्रभारी IPL देखते दिखे:वरिष्ठ अधिकारी सुन रहे थे शिकायतें, मोबाइल पर मैच देखने का वीडियो आया सामने

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान खुटार थाना प्रभारी के मोबाइल पर आईपीएल मैच देखते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। यह मामला पुवायां तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की है, जहां वरिष्ठ अधिकारी फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे। 52 सेकंड का यह वीडियो रविवार को सामने आया, जिसके बाद लोगों में नाराजगी है। जानकारी के अनुसार, यह मामला शनिवार को पुवायां तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की है। इस दौरान पुवायां सर्किल के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे, जिनमें खुटार थाना प्रभारी भी शामिल थे। वीडियो में दिख रहा है कि जहां एक ओर मंच पर बैठे आला अधिकारी गंभीरता से फरियादियों की शिकायतें सुन रहे थे, वहीं उनसे कुछ दूरी पर खुटार थाना प्रभारी अपने मोबाइल फोन पर आईपीएल मैच देखने में व्यस्त थे। यह वीडियो किसी ने पीछे से बनाया था। उसमे सामने बैठे कई कर्मचारी भी मोबाइल में बिजी दिख रहे हैं। लेकिन ये स्पष्ट नही है कि वह मोबाइल में जरूरी कार्य कर रहे हैं या बेवजह मोबाइल देखकर समय बिता रहे हैं। क्योंकि उनके मोबाइल का स्क्रिन वायरल वीडियो में नही दिख रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने पुलिस के रवैये पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब नियमों का पालन कराने वाली पुलिस खुद संपूर्ण समाधान दिवस जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में लापरवाही बरतेंगे, तो समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान कैसे होगा। इस मामले में जब सीओ पुवायां से उनके सीयूजी नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। वहीं, वीडियो में मैच देखते दिख रहे खुटार थाना प्रभारी से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया तो उन्होंने भी सीयूजी नंबर पर कॉल काट दी। एसपी ग्रामीण दीक्षा भवरे ने बताया कि उन्हें वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में महंत भरतदास पर मुकदमा दर्ज:पूर्व सांसद की मां पर अभद्र टिप्पणी का आरोप
    Next Article
    जसराना में अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम:सपा विधायक सचिन यादव ने निजी आवास पर किया आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment