Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘स्पिरिट’ से प्रभास का नया पोस्टर जारी:दीपिका पर लगा था मूवी की कहानी लीक करने का आरोप, जानिए फिल्म किन-किन वजहों से चर्चा में रही

    23 hours ago

    1

    0

    डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर रविवार शेयर किया। पोस्टर में फिल्म के लीड एक्टर प्रभास काले कपड़ों, टोपी और चश्मे में नजर आ रहे हैं।उनका लुक काफी गंभीर दिख रहा है। इसके साथ फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आई है। ‘स्पिरिट’ 29 अक्टूबर 2027 को दिवाली के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा और प्रभाकर रेड्डी वांगा फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। मेकर्स ने इससे पहले फिल्म से 2026 के न्यू ईयर के दिन प्रभास का फिल्म से पहला लुक जारी किया था। पोस्टर में वह घायल पीठ के साथ गंभीर अंदाज में नजर आए थे। पोस्टर में फीमेल लीड तृप्ति डिमरी प्रभास के किरदार को सिगरेट जलाते हुए दिखी थीं। बता दें कि फिल्म में विवेक ओबेरॉय भी हैं। ऐश्वर्या देसाई इस फिल्म से डेब्यू कर रही हैं। ‘मॉनस्टर’ से होता ‘स्पिरिट’ का क्लैश: अब ‘रामायण 2’ से टक्कर ‘स्पिरिट’ की रिलीज को लेकर सलमान खान की फिल्म ‘मॉनस्टर’ से बॉक्स ऑफिस क्लैश की चर्चा थी। फिल्म पहले 5 मार्च, 2027 को ईद के मौके पर रिलीज होने वाली थी। इसी दिन सलमान खान की एक्शन फिल्म ‘मॉनस्टर’ भी सिनेमाघरों में आने वाली थी। ऐसे में ईद 2027 पर प्रभास और सलमान खान की फिल्मों के बीच सीधा मुकाबला होता। अब ‘स्पिरिट’ 29 अक्टूबर, 2027 को दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। इस तरह ईद पर ‘मॉनस्टर’ से होने वाला क्लैश टल गया है। हालांकि, दिवाली पर प्रभास की ‘स्पिरिट’ का मुकाबला रणबीर कपूर की ‘रामायण पार्ट 2’ से होगा। दीपिका के स्पिरिट से बाहर होने पर विवाद हुआ स्पिरिट से दीपिका पादुकोण के बाहर होने को लेकर फिल्म चर्चा में आ गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका ने प्रतिदिन केवल 6 से 8 घंटे की शिफ्ट में काम करने की शर्त रखी थी, जिससे निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा सहमत नहीं थे। वहीं, संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने स्पिरिट से दीपिका के बाहर होने को लेकर बड़ा दावा किया था। NTV को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि दीपिका ने फिल्म के लिए भारी फीस के साथ 10% प्रॉफिट शेयर मांगा था। मेकर्स उनकी मांग से सहमत नहीं हुए थे। इसके बाद उन्होंने दूसरे कलाकारों पर विचार शुरू किया था। प्रणय के मुताबिक, इसी दौरान फिल्म की कहानी और किरदार से जुड़ी जानकारी लीक हो गई थी। उन्होंने कहा था कि इससे निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा नाराज हुए थे। प्रणय ने बिना नाम लिए दीपिका पर सवाल भी उठाए थे। उन्होंने पूछा था कि मेकर्स की मेहनत वाली कहानी लीक करना कौन सा फेमिनिज्म है। दीपिका के फिल्म से बाहर होने के बाद प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी को कास्ट किया गया था। प्रणय रेड्डी वांगा ने फिल्म समीक्षकों को चुनौती दी थी इसके अलावा प्रणय रेड्डी वांगा ने अपनी फिल्म ‘रोमांचकम’ की समीक्षा करने वाले समीक्षकों को ‘स्पिरिट’ को लेकर चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था कि समीक्षक उनकी अगली फिल्म ‘स्पिरिट’ को भी उसी नजरिए से परखें। प्रणय ने कहा था कि फिल्म बनाना आसान नहीं होता। प्रोडक्शन का हिस्सा बनने पर ही पता चलता है कि कहानी को पर्दे पर उतारने में कितनी मेहनत लगती है। उन्होंने यह भी कहा था कि समीक्षाएं किसी फिल्म की कमाई तय नहीं करतीं। कई बार खराब समीक्षाओं के बावजूद फिल्में अच्छा प्रदर्शन करती हैं। प्रणय ने ‘रोमांचकम’ की आलोचना पर तंज कसते हुए कहा था कि छोटी फिल्मों को ज्यादा जांच-परख का सामना करना पड़ता है। उन्होंने समीक्षकों को ‘स्पिरिट’ के साथ भी ऐसा ही रवैया अपनाने की चुनौती दी थी। प्रकाश राज फिल्म से बाहर हुए फरवरी 2026 में डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से एक्टर प्रकाश राज के बाहर होने की खबर सामने आई थी। OTTPlay की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि प्रकाश राज को फिल्म में एक अहम किरदार के लिए साइन किया गया था, लेकिन अब वह प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, शूटिंग के दौरान स्क्रिप्ट और एक सीन को फिल्माने के तरीके को लेकर डायरेक्टर और एक्टर के बीच तीखी बहस हुई थी। बाद में ये मतभेद और बढ़ गए। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि सेट पर एक्टर का व्यवहार टीम के लिए चैलेंजिंग हो गया था, जिसके चलते मेकर्स ने उनसे अलग होने का फैसला लिया। हालांकि, तब हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में प्रकाश राज ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा था, “ये सब बेकार की बातें हैं। मुझे इसके बारे में कुछ भी पता नहीं है।” उन्होंने साफ किया कि वह अब भी फिल्म का हिस्सा हैं। वहीं, अगस्त 2026 में फिल्म के को-प्रोड्यूसर प्रणय रेड्डी वांगा ने कहा कि प्रकाश राज अब इस फिल्म में काम नहीं कर रहे हैं। फिल्म स्पिरिट के टाइटल पर विवाद हुआ स्पिरिट के टाइटल को लेकर विवाद सामने आया था। टी-सीरीज ने तेलंगाना की महिला किसान और फिल्म प्रोड्यूसर चिन्नाबोयिना नरसम्मा को कानूनी नोटिस भेजा था। नरसम्मा ने ‘स्पिरिट इज नॉट वन’ नाम से एक छोटे बजट की तेलुगु फिल्म बनाई है। तेलुगु टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नरसम्मा का कहना था कि फिल्म बनाने का उनका 50 साल पुराना सपना था। इसके लिए उनके परिवार ने जमीन बेची, कर्ज लिया और अपनी जीवनभर की बचत लगा दी। फिल्म का निर्देशन वेंकट रविंद्रनाथ ने किया है। प्रोड्यूसर्स का दावा था कि उनकी फिल्म का रजिस्ट्रेशन हुआ था और उसे सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट भी मिल चुका था। वहीं, टी-सीरीज ने ‘स्पिरिट’ नाम पर अपना अधिकार बताते हुए फिल्म के प्रचार और रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। जून 2026 में नरसम्मा ने भावुक होकर प्रभास और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा से मदद की अपील की। उन्होंने कहा था कि उन्हें प्रभास से कोई शिकायत नहीं है। वह बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने को तैयार हैं। उन्होंने प्रभास से एनओसी देने या मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की, ताकि उनकी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो सके और परिवार को आर्थिक संकट से बचाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सलमान के माता-पिता की शादी के खिलाफ थे नाना:सलीम खान से 5 साल तक नहीं की बात, एक्टर ने बताई वजह
    Next Article
    मुखर्जी परिवार की दुर्गा पूजा में शामिल हुए रणबीर कपूर:पंडाल में हर्षदीप कौर के साथ गाया गाना ‘कबीरा’, देखें वीडियो

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment