Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्पोर्ट्स अपडेट्स:रोहित शर्मा इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले नेट्स पर लौटे; शनाका ने मेजर क्रिकेट लीग में पहली डबल हैट्रिक ली

    13 hours ago

    1

    0

    रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले नेट्स पर अभ्यास शुरू कर दिया है। रोहित के नेट सेशन का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे सीधे ड्राइव और कवर ड्राइव समेत कई शॉट खेलते नजर आए। रोहित इस साल IPL के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट से जूझे थे, जिसके कारण उन्हें कई मुकाबले मिस करने पड़े। वहीं, विराट कोहली भी फिटनेस टेस्ट पास कर चुके हैं और इंग्लैंड वनडे सीरीज में वापसी के लिए तैयार हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को एजबेस्टन (बर्मिंघम) में खेला जाएगा। दूसरा वनडे 16 जुलाई को कार्डिफ और तीसरा व अंतिम मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होगा। इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए भारत की टीम शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली (फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार। स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें… शनाका ने डबल हैट्रिक ली श्रीलंकाई ऑलराउंडर दसुन शनाका ने मेजर लीग क्रिकेट में लगातार 4 गेंद पर 4 विकेट लिए। वे इस लीग में डबल हैट्रिक लेनेवाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने सिएटल ओर्कास के लिए खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की। टेक्सस सुपर किंग्स के खिलाफ सिएटल ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 122 रन का टारगेट दिया। टेक्सस को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रन बनाने थे। 20वें ओवर में शनाका ने तीसरी, चौथी, पाचंवी और छठवीं गेंद पर विकेट लेकर टीम को 9 रन से जीत दिला दी। ब्राजील फुटबॉल वर्ल्ड कप से बाहर, नेमार ने रिटायरमेंट लिया: नॉर्वे ने 2-1 से हराया, पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा, इंग्लैंड भी जीता 5 बार का चैंपियन ब्राजील फुटबॉल वर्ल्ड कप से बाहर हो गया। नॉर्वे ने सोमवार को प्री क्वार्टर फाइनल में ब्राजील को 2-1 से हराया। नॉर्वे पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा है। अब उसका मुकाबला इंग्लैंड से होगा। इंग्लिश टीम ने मेजबान मैक्सिको को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल के सामने स्पेन:FIFA वर्ल्ड कप में तीसरी बार भिड़ेंगे; मेजबान अमेरिका का बेल्जियम से मुकाबला
    Next Article
    वेस्टइंडीज की वापसी, श्रीलंका से 231 रन पीछे:होप और ग्रीव्स के बीच 174 रनों की नाबाद पार्टनरशिप; फॉलो-ऑन से सिर्फ 31 रन दूर

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment