Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीपीसी रेलवे गोदाम में बढ़ी व्यापारियों की परेशानी:डेमरेज चार्ज और बदहाल व्यवस्था पर खोला मोर्चा, 24 घंटे की शिफ्ट बनी मुसीबत

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर के सीपीसी रेलवे गोदाम में कारोबारियों और ट्रांसपोर्टरों की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बढ़ते डेमरेज चार्ज और बदहाल बुनियादी ढांचे से परेशान व्यापारियों ने अब मोर्चा खोल दिया है। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्टेशन निदेशक (डिप्टी सीटीएम) आकांशु गोविल से मुलाकात कर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने साफ कहा कि अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो माल की आवक और भी कम हो जाएगी। व्यापारियों का कहना है कि दो साल पहले तक गोदाम का कार्य समय सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक यानी 16 घंटे था, जिसमें 8 घंटे की छूट मिलती थी। लेकिन इसे 24 घंटे किए जाने के बाद व्यापारियों पर डेमरेज और वारफेज चार्ज का भारी बोझ बढ़ गया है। ज्ञानेश मिश्र ने बताया कि रात के समय काम न के बराबर होता है, फिर भी व्यापारियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। इस कारण सीमेंट, फर्टिलाइजर और नमक का कारोबार ट्रकों की ओर शिफ्ट हो गया है, जिससे रेलवे का राजस्व भी प्रभावित हो रहा है। सड़कें और ड्रेनेज व्यवस्था ध्वस्त गोदाम के अंदर बुनियादी सुविधाओं की हालत भी बेहद खराब है। लोकल ट्रक सर्विस यूनियन के अध्यक्ष अब्दुल वहीद ने बताया कि गेट नंबर-2 के बाहर बनी सड़क दो साल पहले ही खराब हो गई। निर्माण में इस्तेमाल किए गए स्लीपरों की फिनिशिंग सही न होने से ट्रकों के टायर लगातार फट रहे हैं। उन्होंने कहा कि मानसून से पहले ड्रेनेज सिस्टम ठीक नहीं हुआ, तो जलभराव के कारण ट्रकों का फंसना तय है। इसके अलावा नए शेड में पानी टपकने से सीमेंट जैसी सामग्री भीगकर खराब हो रही है। स्ट्रीट लाइटें गायब, आवारा जानवरों का डेरा व्यापारियों ने सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर भी सवाल उठाए। प्रदेश मंत्री रोशन गुप्ता ने कहा कि गोदाम के अंदर लगी स्ट्रीट लाइटें चोरी हो चुकी हैं और आवारा जानवरों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे रात के समय काम करना जोखिम भरा हो गया है। इसके साथ ही मजदूरों और ड्राइवरों के लिए कैंटीन की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई, ताकि उन्हें कम दाम पर भोजन मिल सके। स्टेशन निदेशक ने दिया कार्रवाई का आश्वासन व्यापारियों की तमाम शिकायतें सुनने के बाद स्टेशन निदेशक आकांशु गोविल ने भरोसा दिलाया कि गोदाम के अंदर की व्यवस्थाओं को जल्द सुधारा जाएगा। उन्होंने कहा कि 16 घंटे की शिफ्ट फिर से लागू करने की मांग का ज्ञापन उच्च अधिकारियों, डीआरएम प्रयागराज, को भेजा जाएगा। व्यापारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो व्यापार पर और बुरा असर पड़ सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में मैनुअल मोड पर चलेगा ट्रैफिक:हीट वेव से सिग्नल टाइम भी 30-45 सेकेंड हुआ
    Next Article
    प्रयागराज में विस्फोटक मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार:सिविल लाइन्स पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को बिरयानी रेस्टोरेंट के पास पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment