Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सॉरी मम्मी-पापा; मेरी मौत की जिम्मेदार पूजा सक्सेना है...:उसे छोड़ना नहीं; लिखकर होनहार कुलदीप ने कर ली सुसाइड

    3 hours ago

    1

    0

    ‘मेरी शादी 30 अप्रैल को है। वह मेरी शादी नहीं होने दे रही है। हमेशा ब्लैकमेल करती है। मुझे अपनी गलत हरकतों के चक्कर में बर्बाद कर दिया। मै मरना नहीं चाहता पर इतना मजबूर हो गया हूं की मेरे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं है। पूजा सक्सेना को मत छोड़ना…आई लव यू मम्मी-पापा, आराधना-साधना।’ ये शब्द हैं सेना से रिटायर्ड ऑफिसर विनोद कुमार के बेटे कुलदीप के; जो उसने आत्महत्या के पहले अपने सुसाइड नोट में लिखा है। पिता विनोद ने बताया की हम वैष्णो देवी दर्शन कर लौटे थे। कुलदीप काफी खुश था की उसकी शादी तय हो गई है। ये पूजा सक्सेना कौन है हम नहीं जानते। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट के जरिये और मोबाइल के जरिए पूजा सक्सेना को ट्रेस करने में लगी है। सबसे पहले जानिए क्या लिखा सुसाइड नोट मे... ‘मेरी मौत का कारण पूजा सक्सेना है। इतना परेशान कर दी है अब जीना मुश्किल है। हमेशा आपत्तिजनक हरकत करने के लिए दबाव बनाती थी। धमकी देती थी की शादी भी नहीं करने दूंगी। मेरी शादी 30 अप्रैल को है। वह शादी नहीं नहीं होने दे रही है। हमेशा ब्लैकमेल करती है। अपनी गलत हरकतों के चक्कर में बर्बाद कर दिया। मेरा मोबाइल चेक करिये इसमें सब पता चल जाएगा, पूजा सक्सेना को छोड़ना मत। हमें रोज धमकी देती थी। शादी मेरे से नही करोगी तो पूरे परिवार को बर्बाद कर दूंगी। अब मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं है...मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना। जैसा आप चाहते थे वैसा बेटा हम नहीं बन पाए। बहन साधना -आराधना मम्मी-पापा का ख्याल रखना और पूजा सक्सेना को मत छोड़ना, आईलव यूं मम्मी-पापा, साधना-आराधना।’ सुबह 9 बजे कमरे से लटकता मिला था शव वाराणसी के शिवपुर थानाक्षेत्र के नवलपुर, मीरापुर बसहीं में ध्यान शंकर चौबे के मकान में किराए पर रहने वाले कुलदीप कुमार का शव पंखे से लटकता हुआ मिला था। मकान मालिक ने बताया - की सुबह वह 7 बजे के बाद कुलदीप बाहर गया था। वहां से 15 से 20 मिनट बाद वापस लौटा तो हमने कहा- 30 अप्रैल को शादी है घर जाओ मालिक से छुट्टी लेकर तो वह मुस्कुराकर कर ऊपर चला गया। 9 बजे उसका दोस्त आया और कहा की कुलदीप नहीं है क्या वह अपना फोन नहीं उठा रहा। इसपर मै भाग कर ऊपर गया तो वह पंखे से लटक रहा था। तब मैंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव उतरवाया, सुसाइड नोट कब्जे में लिया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंखे से नीचे उतरवाया और फारेंसिक टीम ने मौके पर जांच की तो टेबल पर रखा सुसाइड नोट मिला। जिसपर पूजा सक्सेना की प्रताड़ना की बात लिखी है। जिसके बाद परिजनों को सूचना दी और शव को मर्च्यूरी में भेजवा दिया। कभी किसी परेशानी का नहीं किया जिक्र सेना के एविएशन डिपार्टमेंट से मणिपुर से रिटायर कुलदीप के पिता विनोद कुमार ने बताया- एक दिन ही पहले पूरा परिवार वैष्णो देवी से लौटा था। सभी खुश थे। बेटा इतना परेशान था इस बात का कभी एहसास नहीं हुआ। न बेटे ने कभी किसी परेशानी का कोई जिक्र किया। पिता जब देर शाम शव लेकर आजमगढ़ पहुंचे तो मां और बहनों का रो-रो के बुरा हाल था। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट और मोबाइल के आधार पर पूजा सक्सेना की तलाश में जुट गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम कार्यक्रम में नशे में मिले दरोगा सस्पेंड:मुजफ्फरनगर में वीडियो के बाद SSP ने की कार्रवाई, विभागीय जांच जारी
    Next Article
    प्रेमी भांजे की कार से सास को हॉस्पिटल भेजा:डॉक्टर को बताई रोटी में जहर की बात, लखनऊ में हत्यारोपी बहू गई जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment