Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरबजीत कौर का पक्ष रखने वाले वकील को मिला सम्मान:IHRC के को-चेयरमैन बने अली चंगेजी, प्रो बोनो सेवाओं से बनाई अलग पहचान

    4 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तान के लाहौर हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सरबजीत कौर मामले में पक्ष रखने वाले वकील एडवोकेट अली चंगेजी संधू को वर्ष 2026 के लिए इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स कमेटी (IHRC) का को-चेयरमैन नियुक्त किया। यह नियुक्ति 24 सितंबर 2025 से प्रभावी मानी गई है। यह सम्मान उन्हें सरबजीत कौर से संबंधित मामलों में उनके असाधारण और साहसिक कानूनी योगदान के कारण प्रदान किया गया। एडवोकेट संधू ने पाकिस्तान में कानून के शासन को मजबूत करने, सिख समुदाय के अधिकारों की रक्षा करने और दोनों पंजाबों के बीच आपसी सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रयासों ने न केवल मानवाधिकारों की रक्षा की बल्कि सामाजिक समरसता को भी नई दिशा दी। प्रो बोनो सेवाओं से बनाई अलग पहचान संधू लॉ फर्म इंटरनेशनल के सीईओ के रूप में उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार मामलों में प्रो बोनो सेवाएं प्रदान कीं, जो उनके करियर की एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती हैं। मानव तस्करी, रेप, महिला अधिकार, पशु अधिकार और अन्य उच्च-प्रोफाइल मामलों में भी उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया है। नियुक्ति पत्र का औपचारिक सम्मान लाहौर हाई कोर्ट के सचिव फरुख इलियास चीमा और एग्जीक्यूटिव कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट उसामा राठौर ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया। यह सम्मान उनके मानवीय और पेशेवर योगदान की आधिकारिक स्वीकृति है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तानी डॉन का दावा, एनकाउंटर में मारा गया रणजीत बेगुनाह:ऑडियो जारी करके पंजाब पुलिस से मांगे सबूत, बोला- नहीं तो मैं दूंगा
    Next Article
    शंकराचार्य के वकील को धमकाने वाला लॉ का छात्र निकला:यौन शोषण मामले में अविमुक्तेश्वरानंद को अग्रिम जमानत मिलेगी या नहीं? हाईकोर्ट में आज सुनवाई

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment