Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सूरजपुर महनवा हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार:ग्रामीणों ने एसपी-एएसपी का सम्मान किया

    2 hours ago

    1

    0

    बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र के सूरजपुर महनवा गांव में हुई महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। इस खुलासे के बाद गांव में संतोष का माहौल है। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश और चिंता थी, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पर्दाफाश होने पर लोगों ने राहत महसूस की। हत्या का खुलासा होने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक सूरज राय और अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह चौहान का सम्मान किया। ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर उन्हें फूलमालाएं पहनाईं और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। ग्रामीणों ने पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने गंभीरता से जांच की और कम समय में आरोपियों को गिरफ्तार कर सच्चाई सामने लाई। इससे गांव में शांति व्यवस्था कायम हुई है। इस अवसर पर एसपी सूरज राय ने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह चौहान ने भी पुलिस टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता टीमवर्क और जनता के सहयोग का परिणाम है। इस कार्यक्रम के दौरान गांव के गणमान्य लोग और अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पतंगबाज बनकर पहुंचा पुलिसवाला, चाइनीज मांझे वाले को दबोचा:बोला- मुझे टूर्नामेंट में हिस्सा लेना है, 1000 में बेची थी 3 चरखी
    Next Article
    बबुरी में सड़क चौड़ीकरण का विरोध:किसानों ने गड़ई नदी पाटने पर जताई आपत्ति, बोले- बाढ़ का खतरा बढ़ जाएगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment