Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरकारी बैठक में IAS का फरमान, धार्मिक फाउंडेशन से जुड़ें:खाद्य-आपूर्ति विभाग के सेक्रेट्री ने 4 से 26 हजार के कोर्स जॉइन करने के निर्देश दिए

    4 hours ago

    1

    0

    विभागीय मुद्दों पर चर्चा के नाम पर कराई गई कार्यशाला (वर्कशॉप) में राजस्थान के फूड एवं सप्लाई डिपार्टमेंट के सचिव अम्बरीश कुमार (IAS) ने ‘ईशा फाउंडेशन’ और ‘लैंडमार्क फोरम’ से जुड़ने का फरमान सुना दिया। इनसे जुड़ने के फायदे गिनाए। 4 हजार से 26 हजार का कोर्स सेशन जॉइन करने के निर्देश भी दिए। इस सरकारी कार्यशाला के दौरान इन संस्थाओं से जुड़े मोटिवेशनल स्पीकर्स के सेशन भी करवाए। इस दौरान विभाग के 300 से अधिक अधिकारी मौजूद थे। कार्यशाला 5 मई की शाम को जयपुर के दुर्गापुरा स्थित कृषि अनुसंधान केन्द्र के ऑडिटोरियम में हुई थी। उधर, अम्बरीश कुमार ने कहा कि विभाग के सभी अधिकारियों की इंटरनल बैठक हुई थी। इसमें किन मुद्दों पर चर्चा हुई यह हम मीडिया के साथ शेयर नहीं कर सकते। 3 मई को कार्यशाला का ऑर्डर जारी हुआ खाद एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के उपायुक्त सुनील पूनिया की ओर से 3 मई को इस कार्यशाला का ऑर्डर (सर्कुलर) जारी किया गया था। उसमें बस इतना ही लिखा गया कि विभागीय मुद्दों पर चर्चा के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 5 मई को जयपुर के कृषि अनुसंधान केन्द्र दुर्गापुरा में होगा। कार्यशाला में किन मुद्दों पर चर्चा होगी, इसका कोई एजेंडा तय नहीं किया। जब वर्कशॉप शुरू हुई और कुछ ही देर बाद दोनों प्राइवेट संस्थाओं से जुड़े मुद्दों पर सेशन शुरू हुआ तो अधिकांश अधिकारी चौंक गए। बताया जा रहा है कि इसके लिए बकायदा एक सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाया और उस पर फाउंडेशन से जुड़ने का मैसेज भी शेयर किया गया। प्रदेश भर से अधिकारी शामिल हुए कार्यशाला में फूड सेक्रेट्री अम्बरीश कुमार सहित प्रदेश भर से जिला रसद अधिकारी, प्रवर्तन अधिकारी, प्रवर्तन निरीक्षक समेत तमाम अधिकारी शामिल हुए। इसमें पहले थोड़ी देर विभागीय मुद्दों पर थोड़ी देर चर्चा हुई। बाद में मोटिवेशनल स्पीकर्स के जरिए इन प्राइवेट संस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और कोर्स के बारे में बताया गया। यह भी बताया गया कि किस तरीके से चार दिवसीय इस कोर्स से आपको जुड़ना है और इस पेड कोर्स के फायदे क्या-क्या हैं। इसको लेकर प्रेजेंटेशन भी दिया गया। यह भी बताया कि आपको इसका रजिस्ट्रेशन किस तरह से और कितने अमाउंट देकर करना है। 2020 में प्रोजेक्ट डायरेक्टर रह चुके हैं अम्बरीश 2004 बैच के आईएएस अधिकारी अम्बरीश कुमार स्वयं ईशा फाउंडेशन में साल 2020 में प्रोजेक्ट डायरेक्टर के पद पर रह चुके हैं। ----- ये खबर भी पढ़ें… राजस्थान में देर रात 22 IAS-58 IPS के ट्रांसफर:अजयपाल लांबा बने जयपुर रेंज के IG; ​​​​​​​6​ जिलों में कलेक्टर, 19 एसपी बदले राज्य सरकार ने रविवार (22 सितंबर) 58 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए। तबादला सूची में सरकार ने 6 जिलों के कलेक्टर और 19 पुलिस जिलों में एसपी बदल दिए। 8 IAS और 4 IPS अधिकारियों को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षाबलों पर फायरिंग, 5 घायल:कोलकाता में TMC ऑफिस पर बुलडोजर चला; दावा- कांग्रेस तमिलनाडु में TVK को समर्थन देगी
    Next Article
    ‘भाई, मैंने आपका क्या बिगाड़ा है?’ बंगाल बीजेपी प्रमुख के बयान पर अनुपम खेर का मजेदार रिएक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment