Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरकार और अपने काम को 10 में 10 नंबर दूंगा:मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप बोले- क्षेत्र में सड़क, पुल और बिजली का काम कराया

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी की मोहम्मदी विधानसभा से विधायक लोकेंद्र प्रताप ने अपने कार्यकाल, सरकार की उपलब्धियों और आगामी चुनाव को लेकर खुलकर बातचीत की। उन्होंने जहां सरकार और अपने कामकाज को पूरे अंक दिए, वहीं विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों को भी प्रमुखता से गिनाया। दैनिक भास्कर रिपोर्टर से खास बातचीत में विधायक ने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू... सवाल: आप अपनी और अपनी सरकार के कामकाज को 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: इसमें कोई दो राय नहीं है। हमारी सरकार, पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश और देश में बड़े स्तर पर काम हुए हैं। इसलिए मैं सरकार को भी 10 में से 10 नंबर दूंगा और खुद को भी पूरे अंक दूंगा, क्योंकि मैं उसी सरकार का प्रतिनिधि हूं। आज प्रदेश में 80 से अधिक मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं। कई एक्सप्रेस-वे बन चुके हैं और कई निर्माणाधीन हैं। कई नए एयरपोर्ट तैयार हुए हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट भी शामिल हैं। इसके साथ ही सनातन संस्कृति को भी मजबूती मिली है। वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ है, जो हम सभी के लिए गर्व की बात है। सवाल: अपनी विधानसभा में ऐसा कौन-सा बड़ा काम कराया है जिससे जनता सबसे ज्यादा खुश है? जवाब: क्षेत्र में कई विकास कार्य कराए गए हैं। मुख्यमंत्री की मदद से यहां क्रिटिकल केयर यूनिट स्वीकृत हुई। कई प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण कराया गया, जिनमें शाहजहांपुर–गोला रोड, शंकरपुर चौराहे से पुवाया रोड, भूड़ा-पिपरी रोड और रेहरिया से महोलिया रोड शामिल हैं। जमुनिया घाट पर पुल का निर्माण हो चुका है और काकड़ घाट का पुल भी स्वीकृत है। बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नौ वर्षों में 10 नए पावर हाउस बनाए गए हैं। मोहम्मदी में फायर ब्रिगेड स्टेशन बनाया गया है। जीबीगंज और मोहम्मदी में नए गेस्ट हाउस बनाए गए हैं। रोडवेज बस स्टेशन का भी पुनर्निर्माण कराया गया है। इन कार्यों की वजह से जनता का समर्थन मिल रहा है। मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि मैं 24 घंटे क्षेत्र की जनता के बीच उपलब्ध रहता हूं। सवाल: क्या इस बार भी आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब: मैं वर्तमान में विधायक हूं, इसलिए स्वाभाविक रूप से टिकट की दावेदारी रहेगी। मुझे उम्मीद है कि पार्टी मुझ पर भरोसा करेगी। सवाल: टिकट को लेकर आप कितने आश्वस्त हैं? जवाब: मैं व्यक्तिगत रूप से पूरी तरह आश्वस्त हूं। भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है, जहां संगठन सर्वोपरि होता है। पार्टी जो भी निर्णय करेगी, उसे मैं स्वीकार करूंगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    30 साल बाद रैकवार समाज का मेला आयोजित:चित्रकूट में नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, 60 साल पहले हुई थी मेला स्थल की स्थापना
    Next Article
    डस्टबिन में मिला था जुड़वां बच्चों का शव,आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार:बलिया के पूर्वांचल अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment