Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरकारी योजनाओं के लिए किसान पहचान पत्र अनिवार्य:मऊ में 6 से 15 अप्रैल तक कैंप लगाकर बनवाई जा रही आईडी

    22 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले में अब सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए 'किसान पहचान पत्र' (फार्मर आईडी) अनिवार्य कर दिया गया है। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा ने यह जानकारी दी। शासन का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता लाना और वास्तविक लाभार्थियों तक सीधे लाभ पहुंचाना है। जिलाधिकारी ने बताया कि भारत सरकार की 'एग्रीस्टैक' योजना के तहत जनपद मऊ में लगभग 75 प्रतिशत किसानों की आईडी पहले ही तैयार की जा चुकी है। शेष बचे किसानों के पंजीकरण के लिए जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों में 6 से 15 अप्रैल 2026 तक विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। भविष्य में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की आगामी किस्तें केवल उन्हीं कृषकों को हस्तांतरित की जाएंगी, जिनका किसान पहचान पत्र जारी हो चुका होगा। यह नियम सुनिश्चित करेगा कि योजना का लाभ सही पात्रों तक पहुंचे। इसके अतिरिक्त, कृषि विभाग द्वारा वितरित किए जाने वाले बीज, उर्वरक, कीटनाशी और अन्य कृषि निवेशों के चयन का मुख्य आधार अब किसान आईडी होगी। सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं, धान, दलहन और सरसों की बिक्री से पहले किसानों के पहचान पत्र का सत्यापन अनिवार्य होगा। बिना आईडी के सरकारी खरीद संभव नहीं होगी। मई 2026 से पीओएस (POS) मशीनों के माध्यम से खाद वितरण प्रक्रिया को भी 'एग्रीस्टैक' पोर्टल से जोड़ा जाएगा, जिसके लिए फार्मर आईडी अनिवार्य होगी। जिन किसानों का पहचान पत्र नहीं बना होगा, वे इन सभी सरकारी सुविधाओं से वंचित हो जाएंगे। 31 मई 2026 के बाद उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता और लघु सिंचाई जैसे सहयोगी विभागों की योजनाओं का लाभ भी इसी फार्मर आईडी के आधार पर दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी कृषकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने क्षेत्र के राजकीय कृषि बीज भंडार, विकास खंड कार्यालय या ग्राम पंचायत में 15 अप्रैल तक आयोजित होने वाले कैंपों में संपर्क कर अपना पंजीकरण अवश्य सुनिश्चित कराएं, ताकि वे भविष्य में किसी भी सरकारी लाभ से वंचित न रहें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव पुलिस ने लूटेरे गिरोह का किया पर्दाफाश:कार में सवारी बैठाकर लूटते थे, चार आरोपी गिरफ्तार; हथियार बरामद
    Next Article
    कानपुर के हैलत में टॉर्च से हो रहा इलाज VIDEO:वार्ड नंबर 18 में फैला अंधेरा, मरीज और डॉक्टर ने मोबाइल फ़्लैश लाइट जलाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment