Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सर्राफा व्यापारी पर 5 लाख की धोखाधड़ी का केस दर्ज:हरदोई में ग्रामीणों के लाखों रुपये-जेवर लेकर फरार होने का आरोप

    7 hours ago

    1

    0

    हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र में एक सर्राफा व्यापारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। व्यापारी पर ग्रामीणों के लाखों रुपये और जेवर लेकर फरार होने का आरोप है। पुलिस ने मंगलवार शाम आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इस संबंध में 1 जून को ग्रामीणों ने सांडी थाने में प्रदर्शन भी किया था। यह रिपोर्ट सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम चचरापुर निवासी रंजीत सिंह ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निजामपुर के मजरा साबिरपुर निवासी विपिन की चचरापुर में 'आरएस ज्वैलर्स' नाम से करीब 10साल पुरानी दुकान है। रंजीत सिंह के अनुसार, विपिन ने उनसे दो बार में 5 लाख रुपये उधार लिए थे और दो महीने में वापस करने का वादा किया था। 28 मई की रात करीब 8 बजे विपिन अपनी दुकान में ताला लगाकर फरार हो गया। रंजीत ने दावा किया कि विपिन गांव के अन्य लोगों के रुपये और सामान भी लेकर भागा है। ग्रामीणों ने उसके घर और अन्य संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद लोगों को धोखाधड़ी का संदेह हुआ। इस संबंध में 1 जून को अलग-अलग गांवों के लोगों ने सांडी थाने पहुंचकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन भी किया था। ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी व्यापारी कथित तौर पर कई ग्रामीणों के गिरवी रखे सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गया है। आरोप है कि वह लंबे समय से गिरवी गांठ का कारोबार कर रहा था और क्षेत्र के चचरापुर, अहिरन पुरवा, पेंग, परोंची, मझिया, चाँद पुरवा, देहेपुरवा, विकवइया, मझिया, तेरिया सहित कई गांवों के लोगों के सोने-चांदी के आभूषण उसके पास गिरवी रखे थे। कई महिलाओं ने बताया कि उन्होंने ब्याज सहित पूरा भुगतान कर दिया था, लेकिन व्यवसायी ने उन्हें एक सप्ताह बाद जेवर लौटाने का आश्वासन देकर वापस भेज दिया। कई दिनों तक लगातार दुकान बंद देखकर उन्हें संदेह हुआ। ग्रामीण आनंद स्वरूप मिश्रा, शक्ति सिंह, निर्भय राठौर, अमरपाल, मिथिलेश, मनोज, अरविंद, राजू, रामप्रताप, प्रेमा, अतुल, सरोजनी, पार्वती, ललिता, मुन्नी देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे थे। पुलिस मामले गहनता जांच कर आरोपी की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एचपीसीएल कांड, मुख्य आरोपी के भाई अलग जेलों में शिफ्ट:केशव बांदा, चंद्रशेखर सोनभद्र जेल भेजा गया; अजय पहले ही फतेहगढ़ में
    Next Article
    तेजाब फेंकने की धमकी देने वाले को 2साल की कैद:9 साल पुराने मामले में 5 हजार रुपये का जुर्माना भी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment