Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सौरव गांगुली की बायोपिक की शूटिंग शुरू:‘दादा’ का रोल निभाने राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

    2 hours ago

    1

    0

    एक्टर राजकुमार राव ने पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसका टाइटल ‘दादा’ रखा गया है। इसकी जानकारी देते हुए बुधवार को राजकुमार ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा, “और यह शुरू होता है... एकमात्र दादा।” बता दें कि बायोपिक को लव रंजन प्रोड्यूस और विक्रमादित्य मोटवाने डायरेक्ट कर रहे हैं। इससे पहले सौरव गांगुली ने बताया था कि फिल्म में उनका रोल राजकुमार राव निभाएंगे, हालांकि डेट्स की समस्या के कारण फिल्म को रिलीज होने में एक साल से अधिक समय लग सकता है। राजकुमार राव जल्द ही एक और बायोपिक फिल्म ‘निकम’ में नजर आएंगे, जो वकील उज्ज्वल निकम के जीवन पर आधारित है। इसके अलावा वे ‘रफ्तार’ में दिखाई देंगे, जिसमें कीर्ति सुरेश भी हैं। यह फिल्म 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। गांगुली सबसे महान ODI बल्लेबाजों में से एक हैं सौरव गांगुली ने भारत के लिए 113 टेस्ट और 311 वनडे (ODI) मैच खेले। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 18,575 रन बनाए, जिसमें वनडे में 11,363 और टेस्ट में 7,212 रन शामिल हैं। गांगुली वनडे क्रिकेट के इतिहास में 11,000 से अधिक रन बनाने वाले दुनिया के चुनिंदा बल्लेबाजों में से एक हैं। कप्तान के तौर पर उन्होंने भारत को 21 टेस्ट जीत दिलाई और 2003 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचाया। गांगुली ने 2008 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। इसके बाद गांगुली 2015–2019 तक क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष भी रहे और 22 सितंबर 2025 से दोबारा इस पद पर हैं। गांगुली 23 अक्टूबर 2019 को BCCI के 39वें अध्यक्ष बने थे और 18 अक्टूबर 2022 तक इस पद पर रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंचकूला में चलती ट्रेन से बैग चोरी:कानपुर का कारोबारी परिवार, चंडीगढ़ शादी में शामिल होने और शिमला घूमने आया था
    Next Article
    'बंगाल में कानून व्यवस्था चरमराई, चुनाव आयोग अपनी मर्जी से फोर्स बुलाए', अधिकारियों को बंधक बनाए जाने पर भड़का SC

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment