Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सूर्यवंशी के शतक के बावजूद राजस्थान हारा:हैदराबाद 5 विकेट से जीता; अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की फिफ्टी

    21 hours ago

    1

    0

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी के शतक के बावजूद राजस्थान रॉयल्स को हार का सामना करना पड़ा। IPL 2026 के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 228 रन बनाए। 229 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही हैदराबाद ने 18.3 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। ईशान किशन ने 74 और अभिषेक शर्मा ने 57 रन की तेज पारियां खेलीं। नीतीश कुमार रेड्डी ने 36 और हेनरिक क्लासन ने 29 रन का योगदान दिया। राजस्थान से जोफ्रा आर्चर और ब्रजेश शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। इससे पहले राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंदों पर 103 रन बनाए। उन्होंने 36 गेंदों में अपना दूसरा IPL शतक पूरा किया। वैभव ने 12 छक्के और 5 चौके भी लगाए। वहीं ध्रुव जुरेल ने 51 रन और डोनोवन फरेरा ने 16 गेंदों पर 33 रन बनाए। हैदराबाद की ओर से ईशान मलिंगा ने 2 विकेट लिए, जबकि पैट कमिंस, नीतीश रेड्डी, साकिब हुसैन और प्रफुल्ल हिंगे को 1-1 सफलता मिली। मैच का स्कोरबोर्ड… मैच विनर्स… काम नहीं आई वैभव-जुरेल की पारी दोनों टीमों की प्लेइंग-11 राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नांद्रे बर्गर और ब्रजेश शर्मा। इम्पैक्ट सब- रवि बिश्नोई। सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोरा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, शाकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे और ईशान मलिंगा। इम्पैक्ट सब- ट्रैविस हेड। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    1962 मोबाइल वेटरिनरी यूनिट ने मनाया वर्ल्ड वेटरिनरीडे:लखनऊ में कर्मचारियों को सम्मानित कर सेवा और समर्पण का संदेश दिया
    Next Article
    सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, गैस सिलेंडरों में हुए धमाके

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment