Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संस्कृत बोर्ड ने 2026-27 का जारी किया शैक्षिक पंचांग:रोज 20 मिनट होगी प्रार्थना सभा,बोर्ड परीक्षा के लिए 75% उपस्थिति जरूरी

    1 hour ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र 2026-27 का शैक्षिक पंचांग जारी कर दिया है। 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक का पूरा शेड्यूल तैयार किया गया है, जिसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या-2023 को पूरी तरह लागू किया गया है। संस्कृत माध्यम विद्यालयों में पढ़ाई की गुणवत्ता बढ़ाने, छात्र-छात्राओं के समग्र विकास और संस्कृत भाषा को जीवंत बनाने के लिए यह पंचांग गेमचेंजर साबित होगा। परिषद के इस पंचांग में सिर्फ परीक्षाओं का कार्यक्रम ही नहीं, बल्कि रोजाना की प्रार्थना सभा, लाइब्रेरी उपयोग, संस्कृत सप्ताह, करियर गाइडेंस, भाषा संगम और स्कूल संस्कृति का पूरा ब्लूप्रिंट शामिल किया गया है। छात्रों में नैतिक मूल्यों, मानवता, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रप्रेम जगाने पर खास जोर दिया गया है। पंचांग की 10 बड़ी खासियतें पंचांग स्कूलों में एकरूपता लाएगा उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद के सचिव शिवलाल के मुताबिक-परिषद के इस पंचांग का मकसद सिर्फ परीक्षाएं नहीं, बल्कि संस्कृत पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की समग्र विकास करना है। गुणवत्ता, मूल्य, मानवता और वैज्ञानिक सोच का विकास एक साथ होगा। परिषद के अधिकारियों ने कहा कि यह पंचांग स्कूलों में एकरूपता लाएगा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लक्ष्यों को हासिल करने में मदद करेगा। सभी संस्कृत माध्यम विद्यालयों को इस पंचांग का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। यह पंचांग स्कूलों में एकरूपता लाएगा। यह पंचांग सिर्फ कैलेंडर नहीं, बल्कि संस्कृत शिक्षा को नई ऊंचाई देने का विजन है। छात्रों में राष्ट्रप्रेम, मूल्य और कौशल का विकास एक साथ होगा। महीनेवार कार्यक्रम तय
    Click here to Read more
    Prev Article
    एनजीओ पर नियंत्रण कर अपनी कठपुतली बनाना चाहती है भाजपा:अखिलेश ने FCR एक्ट के बहाने भाजपा को घेरा, पीएम केयर फंड का मांगा हिसाब
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:काशी में वरुणा नदी में दोस्त ने छात्र को डुबोकर मार डाला, कंधे पर बैठाकर बीच धारा में ले गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment