Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सांसद बर्क बोले- कांग्रेस का वोट प्रतिशत नहीं बढ़ा:मिलकर लड़ने पर मजबूत होती, ताकत चकनाचूर होगी, घमंड टूटेगा और सरकार भी बनेगी

    2 hours ago

    2

    0

    संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने मंगलवार शाम केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग आज अपनी ताकत पर घमंड कर रहे हैं, उनकी ताकत चकनाचूर होगी, घमंड टूटेगा और फिर से सरकार बनेगी। यह बात उन्होंने संभल के थाना नखासा क्षेत्र के मोहल्ला दीपा सराय स्थित बर्क मंजिल पर कही। सांसद बर्क ने कहा कि हमें मायूस होने की जरूरत नहीं है, आने वाला समय बहुत जल्द बदलेगा। उन्होंने उन लोगों को याद दिलाया जो आज देश के 20 राज्यों की सत्ता पर काबिज होने की बात कर रहे हैं, कि आजादी के बाद से कांग्रेस ने भी पूरे देश पर शासन किया है। समय के साथ वहां भी परिवर्तन हुआ, इसलिए यह गलतफहमी है कि उनकी सत्ता स्थायी रहेगी, जिसे जनता जल्द दूर कर देगी। बर्क ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद नहीं, बल्कि बिहार चुनावों के दौरान भी उठाया गया था। उन्होंने टीएमसी का उदाहरण देते हुए कहा कि ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में बार-बार रिट याचिकाएं दाखिल कर चुनाव आयोग के काम करने के तरीके पर सवाल उठाए थे। सांसद ने एसआईआर (SIR) प्रक्रिया पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव आयोग जिस तरह से विपक्ष के वोटों को काटने का काम कर रहा है, वह गलत है और इससे चुनाव परिणाम प्रभावित होते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह प्रक्रिया निष्पक्ष चुनाव के लिए हानिकारक है। कांग्रेस के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए जियाउर्रहमान बर्क ने बताया कि 2021 और 2026 में भी कांग्रेस को 3% वोट मिले हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वोट प्रतिशत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बर्क ने सुझाव दिया कि अगर सभी दल मिलकर लड़ते तो और ज्यादा मजबूती हो सकती थी, क्योंकि बीजेपी ने एसआईआर के माध्यम से चुनाव बदलने का काम पहले ही कर दिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के बेटे ने की आत्महत्या:घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान, 10वीं का छात्र था मृतक
    Next Article
    स्वामी कृष्णानंद ने कहा- सृष्टि सेवा ही सच्ची भक्ति:परिवार, समाज, राष्ट्र और समस्त प्रकृति उसी विराट स्वरूप के अंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment