Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सांसद किशोरीलाल ने लोकसभा में उठाई मांग:अमेठी-रायबरेली में रुके राजधानी एक्सप्रेस, कहा- शैक्षणिक और औद्योगिक दृष्टि से अहम हैं दोनों जिले

    3 hours ago

    1

    0

    अमेठी के सांसद किशोरीलाल शर्मा ने लोकसभा में राजधानी एक्सप्रेस के अमेठी और रायबरेली रेलवे स्टेशनों पर ठहराव की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि दोनों जिले शैक्षणिक और औद्योगिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव होने से लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। सांसद किशोरीलाल शर्मा ने कहा कि डिब्रूगढ़-नई दिल्ली अप एवं डाउन राजधानी एक्सप्रेस लखनऊ, वाराणसी, बलिया और हाजीपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरती है, लेकिन इसका ठहराव रायबरेली और अमेठी जैसे महत्वपूर्ण जिलों में नहीं है। इससे इन क्षेत्रों के लाखों लोग इस महत्वपूर्ण रेल सेवा का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। ठहराव के पैटर्न पर भी उठाए सवाल लोकसभा में अपनी बात रखते हुए सांसद ने कहा कि सामान्य रूप से राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव करीब 300 किलोमीटर की दूरी पर होता है, लेकिन इसके मौजूदा रूट में ऐसे कई स्टेशन भी हैं, जहां ट्रेन 30 से 90 किलोमीटर के अंतराल पर भी रुकती है। ऐसे में अमेठी और रायबरेली जैसे महत्वपूर्ण जिलों को इस सुविधा से बाहर रखना तर्कसंगत नहीं है। औद्योगिक और शैक्षणिक संस्थानों का दिया हवाला सांसद शर्मा ने कहा कि रायबरेली और अमेठी दोनों ही महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन हैं। इन जिलों में एनटीपीसी, रेल कोच फैक्ट्री और राजीव गांधी पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट जैसे बड़े संस्थान स्थित हैं। इन संस्थानों के कारण देशभर से कर्मचारी, छात्र और अन्य यात्रियों का लगातार आवागमन बना रहता है। पूर्वोत्तर भारत से जुड़ाव का भी मुद्दा उठाया उन्होंने कहा कि यह ट्रेन रायबरेली-अमेठी क्षेत्र को पूर्वोत्तर भारत से जोड़ने वाली एक अहम सीधी रेल सेवा है। ऐसे में यदि राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव इन स्टेशनों पर सुनिश्चित किया जाता है, तो विद्यार्थियों, श्रमिकों, व्यवसायियों और आम यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। क्षेत्रीय जरूरत के आधार पर की मांग सांसद ने लोकसभा में जोर देकर कहा कि क्षेत्रीय जरूरतों और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव अमेठी और रायबरेली रेलवे स्टेशनों पर दिया जाना चाहिए, ताकि यहां के लोगों को भी इस प्रीमियम रेल सेवा का लाभ मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में युवती की अश्लील फोटो भेजने की धमकी, FIR:पूर्व प्रेमी ने मोबाइल छीनकर रिश्तेदारों को भेज दी साथ में तस्वीर, 4 साल से था रिलेशन
    Next Article
    बुलंदशहर में युवती को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया:दोषी दम्पति को उम्रकैद, 55-55 हजार रुपये का जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment