Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सांसद नदवी ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात:रामपुर के विकास, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की उठाई मांग

    2 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी के सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। यह मुलाकात राष्ट्रपति भवन में रामपुर के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर हुई। इस दौरान उन्होंने ईद की शुभकामनाएं भी दीं और जिले की प्रमुख समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के दौरान सांसद नदवी ने रामपुर में बंद पड़ी फैक्ट्रियों और चीनी मिलों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि इन उद्योगों के बंद होने से हजारों लोग बेरोजगार हो गए हैं। सांसद ने इन इकाइयों को दोबारा शुरू कराने की मांग की, ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकें और क्षेत्र का आर्थिक विकास हो। इसके साथ ही उन्होंने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति पर भी ध्यान आकर्षित किया। सांसद ने कहा कि रामपुर में सरकारी मेडिकल कॉलेज न होने के कारण गरीब और आम जनता को समय पर बेहतर इलाज नहीं मिल पाता। उन्होंने जिले में एक अत्याधुनिक सरकारी मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग रखी। शिक्षा के क्षेत्र में, सांसद नदवी ने रामपुर में सरकारी विश्वविद्यालय के अभाव का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि इसके चलते छात्रों को महंगी निजी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करनी पड़ती है या उन्हें दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है। उन्होंने जिले में एक सरकारी विश्वविद्यालय स्थापित करने की मांग की, ताकि सभी वर्गों के छात्र सस्ती और बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सांसद द्वारा उठाए गए इन सभी जनहित के मुद्दों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। इस मुलाकात की जानकारी सांसद के मीडिया प्रभारी महबूब अली पाशा ने दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में चावल कारोबारी की सड़क हादसे में मौत:अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
    Next Article
    नगर आयुक्त को बारातशाला में कमरे में मिला कब्जा:झकरकटी तालाब व फजलगंज की बारातशाला का किया निरीक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment