Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीर नगर में छात्रों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां:डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने कहा- ऐसे कार्यक्रमों से निखरती है प्रतिभा

    2 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर के धनघटा क्षेत्र स्थित शारदा साइंस एकेडमी मुंडेरा में सोमवार को वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर कई मनमोहक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने की। उनके साथ प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष राम मिलन यादव, वरिष्ठ सपा नेता सुबोध यादव, प्रबंधक डॉ. शिव कुमार पाण्डेय, प्रधानाचार्य धीरेंद्र त्रिपाठी और एकेडमी के संस्थापक वेणी माधव पाण्डेय भी उपस्थित थे। सभी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। मुख्य अतिथि डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने संस्कारों का शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्रों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारने में सहायक होते हैं। डॉ. शर्मा ने आगे कहा कि सरयू और कुआनो नदी के बीच बसा यह पिछड़ा क्षेत्र शिक्षा के माध्यम से प्रगति कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि शारदा साइंस एकेडमी के बच्चे आने वाले समय में इस क्षेत्र का नाम पूरे देश और प्रदेश में रोशन करेंगे। उन्होंने युवा पीढ़ी की संस्कारित एवं सकारात्मक मार्गदर्शन की आवश्यकता पर भी बल दिया। शिक्षा से जीवन का असली आनंद प्राप्त होता है पौली ब्लॉक प्रमुख और प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष राम मिलन यादव ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि संस्कार के साथ मिली शिक्षा से जीवन का असली आनंद प्राप्त होता है। सपा नेता सुबोध यादव ने छात्रों को देश का भविष्य बताया और कहा कि यही बच्चे आगे चलकर समाज, क्षेत्र और देश की दिशा व दशा बदलने के लिए तत्पर होंगे। कार्यक्रम का संचालन राम सिंह यादव ने किया। इस अवसर पर साइबर थाना प्रभारी जय प्रकाश चौबे, महुली थानाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय, उप निरीक्षक सोमनाथ मिश्रा, बिडहरघाट के महंत बाबा भुईलोटन दास, आचार्य राम शंकर दुबे, अभिनंदन तिवारी, राम ललित यादव, महिला कांस्टेबल अमृता सिंह, सुमन त्रिपाठी, संजू यादव, रुकमणी पाण्डेय, अंशिका पाण्डेय, माया यादव, रोशनी पाण्डेय, जया पाण्डेय, मेनिका यादव, प्रीति कुमारी और शालिनी प्रजापति सहित कई गणमान्य व्यक्ति और शिक्षकगण मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में स्टॉक कर रखे सिलेंडरों में लगी आग:2 भाई गंभीर घायल, धमाकों की आवाज से लोग दहले
    Next Article
    राप्ती में नहाते समय दो चचेरे भाइयों की मौत:श्रावस्ती में CRPF जवान के इकलौते बेटे ने गवाईं जान, छुट्टी पर घर आया था पिता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment