Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीर नगर में धड़ल्ले से चल रहीं भूसा मशीनें:चिंगारी से फसलों में आग का खतरा, SDM बोले - जानकारी नही

    4 hours ago

    2

    0

    संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल तहसील क्षेत्र में रबी फसलों की कटाई का काम जारी है। आग लगने की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन और बिजली विभाग ने दिन के समय बिजली आपूर्ति रोक दी है। इसके बावजूद, क्षेत्र में भूसा बनाने वाली मशीनें धड़ल्ले से चल रही हैं, जिससे खेतों में आग लगने का खतरा बढ़ गया है। इस संबंध में, एसडीएम संजीव राय ने बताया कि उन्हें भूसा मशीनों के चलने के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। किसानों को भारी नुकसान भूसा मशीनों से निकलने वाली चिंगारियां और धूल के कण खड़ी फसलों में आग लगने का कारण बन सकते हैं। खेतों में सूखी पराली और फसलों के अवशेष होने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो सकता है। स्थानीय किसानों, जिनमें शुभम तिवारी, उमाशंकर यादव, मोनू यादव, देवव्रत पांडे, बबलू शुक्ला, पशुपति तिवारी और प्रेम विश्वकर्मा शामिल हैं, ने बताया कि भूसा मशीन संचालक रात के समय भी इन मशीनों का संचालन कर रहे हैं। खड़ी फसलों के पास मशीनों के चलने से आग लगने का खतरा बना हुआ है। सख्त कदम उठाने की मांग किसानों ने प्रशासन से इस मामले में तत्काल और सख्त कदम उठाने की मांग की है, ताकि उनकी मेहनत से उगाई गई फसलें सुरक्षित रहें और संभावित क्षति से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में सरकारी स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा:बाल-बाल बचे छात्र-छात्राएं, नहीं हुई मरम्मत; BEO बोले- अभी मीटिंग में हुई, बाद में देखूंगा
    Next Article
    ईपीएस-95 पेंशनर्स का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन:कम पेंशन और ईपीएफओ की उदासीनता के खिलाफ ज्ञापन दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment