Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर में बेसहारा पशुओं के लिए कान्हा गौशाला का शुभारंभ:मिलेगा संसाधनयुक्त आश्रय, सरकार गो संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध

    1 hour ago

    1

    0

    संतकबीरनगर के आदर्श नगर पंचायत मेंहदावल क्षेत्र में शनिवार को कान्हा गौशाला का शुभारंभ किया गया। प्रदेश गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल और भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सर्वेश त्रिपाठी ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर गौशाला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर गो पूजा भी संपन्न हुई। महेश शुक्ल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार गो संरक्षण और संवर्धन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रदेशभर में बेसहारा पशुओं के लिए सुरक्षित आश्रय स्थलों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि गोवंश की सेवा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज की भी सामूहिक भागीदारी आवश्यक है। पशुओं को सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण भाजयुमो जिलाध्यक्ष सर्वेश त्रिपाठी ने लोगों से अपील की कि वे जन्मदिन और पुण्यतिथि जैसे आयोजनों को गौशालाओं में आकर गौ सेवा के रूप में मनाएं, क्योंकि सनातन धर्म में इसे पुण्य कार्य माना गया है। सुंदर और संसाधनयुक्त गौशाला के निर्माण को एक सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र के बेसहारा पशुओं को सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण में आश्रय मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की सराहना करते हुए कहा कि इस सरकार ने पहली बार बेजुबान पशुओं के संरक्षण को प्राथमिकता देकर एक नई मिसाल कायम की है। उन्होंने यह भी बताया कि नगर गौशाला में आने वाले सभी निराश्रित गोवंशों की पूरी देखभाल की जाएगी। उनका लक्ष्य इसे प्रदेश का मॉडल गौशाला बनाना है। इस दौरान अजीत सिंह, निखिल तिवारी, मनोज पांडेय, जितेंद्र तिवारी, सभासद संदीप तिवारी, देवव्रत निषाद, अमरेंद्र शर्मा और शिवम त्रिपाठी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPS अंजलि को पुलिसकर्मियों ने पकड़कर रंग लगाया:कानपुर पुलिस की कपड़ा फाड़ होली, बाथ टब में कूदे, डीजे पर जमकर थिरके
    Next Article
    बदायूं में पिकअप की टक्कर से युवक की मौत:शाहजहांपुर का रहने वाला था, दो घायल अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment