Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर में झोपड़ी में आग से पांच बकरियां जिंदा जलीं:मां-बेटी झुलसीं, गांव के व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर के तेनुहारी दोयम गांव में शनिवार को एक झोपड़ी में आग लगने से पांच बकरियां जिंदा जल गईं। आग बुझाने के प्रयास में मां-बेटी झुलस गईं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप लगाया है। तेनुहारी दोयम गांव निवासी गनपत पुत्र सत्तन ने सुबह करीब छह बजे डायल 112 पर सूचना दी कि उनकी झोपड़ी में आग लग गई है। झोपड़ी में भूसा रखा था और वहीं बकरियां बंधी थीं। आग की चपेट में आने से पांच बकरियां जिंदा जल गईं, जबकि एक दुधारू पशु भी झुलस गया। आग बुझाने के दौरान गनपत की बहू लक्ष्मी देवी पत्नी चंद्रप्रकाश और नातिन कामिनी (17) झुलस गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई जा चुकी थी। परिजनों का आरोप है कि शनिवार को सुबह करीब चार बजे गांव के ही दीनानाथ उर्फ तूफानी पुत्र बेलास ने झोपड़ी में आग लगाई थी। पीड़ित गनपत ने बताया कि वह शौच के लिए गए थे, तभी उन्होंने दीनानाथ को मौके से भागते हुए देखा। गनपत ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने कोतवाली पहुंचकर आरोपित के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। गांव के लेखपाल और राजस्व निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर क्षतिपूर्ति का आंकलन किया है। कोतवाल जयप्रकाश दुबे ने बताया कि मामले की सूचना मिली है और पीड़ित की तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत:एक बाइक पर सवार थे तीनों, शादी में जा रहे थे, तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर
    Next Article
    जिनके घर में पाइप वाली रसोई गैस का कनेक्शन है, उन्हें अब नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर, सरकार का बड़ा फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment