Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर में निषाद पार्टी युवामोर्चा जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला:चार थानों की फोर्स और दो सीओ तैनात, पुलिस पर पथराव

    1 hour ago

    1

    0

    संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र में निषाद पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष और धर्मसिंहवा नगर पंचायत के मनोनीत सभासद चंद्रभान निषाद सहित लगभग छह लोगों पर जानलेवा हमला हुआ है। इस घटना में कई लोग घायल होने की सूचना हैहैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए चार थानों की पुलिस फोर्स, दो रेंज के क्षेत्राधिकारी (सीओ) और वज्र वाहन तैनात किए गए हैं। वही चंद्रभान निषाद को पुलिस ने अपने सुरक्षा में घर भेजवाया। चंद्रभान निषाद ने बताया कि वे शंभू और कुछ महिलाओं के साथ एक मामले की पैरवी कर थाने से लौट रहे थे। देर रात करीब रोडवेज स्थित पवन निषाद के शराब की दुकान के पास दो दर्जन से अधिक हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। निषाद ने भागकर पास के एक कमरे में खुद को बंद कर लिया, जिसे तोड़ने का भी प्रयास किया गया। उन्होंने तत्काल मेंहदावल थानाध्यक्ष को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और उन्हें सुरक्षा में घर ले जाया गया। हालांकि, हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार, शनिवार देर रात 9 बजे मेंहदावल के रोडवेज के पास दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हुई थी। सूचना मिलने पर एक पक्ष के समर्थन में चार गांवों के लोग जमा हो गए, जिसके बाद तुलसीपुर के पास दोबारा मारपीट हुई। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को तितर-बितर किया। इसी दौरान कुछ उपद्रवियों ने पुलिस के वाहनों पर पथराव कर दिया, जिसमें एक पुलिसकर्मी के मामूली रूप से घायल होने की सूचना है। हालांकि पूरे मामले पर किसी पुलिस अधिकारी की आधिकारिक जवाब सामने नही आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके अलावा मेंहदावल सीओ सर्वदमन सिंह, बखिरा थानाध्यक्ष सतीश सिंह, खलीलाबाद सीओ , दुधारा और बेलहर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चिलचिलाती धूप से बिगड़ न जाए चेहरे की रंगत:गोरखपुर में डॉक्टर ने बताए सनबर्न से बचने के उपाए, बोली- खुद को रखें हाइड्रेटेड
    Next Article
    गर्भवती महिला को बिना उपचार रेफर करने का आरोप:उन्नाव जिला अस्पताल में दर्द से तड़पती रही, VIDEO आया सामने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment