Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर एसपी ने दो आरक्षियों को किया निलंबित:पुलिस अभिरक्षा से अभियुक्त फरार होने पर हुई कार्रवाई,तलाश में लगी 4 पुलिस टीमें

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के सकरन थाना क्षेत्र में पुलिस अभिरक्षा से अभियुक्त के फरार होने के मामले में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाया है। सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल अनिल कुमार और कांस्टेबल शिवम मंझारिया को लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पूरे मामले की जांच क्षेत्राधिकारी बिसवां को सौंप दी गई है। फरार अभियुक्त की तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। घटना बुधवार की है, जब थाना क्षेत्र के सुकेठा गांव निवासी इस्तियाक (22) पुत्र निसार को जेल भेजने से पहले चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी सांडा लाया गया था। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस को चकमा देते हुए भीड़ का फायदा उठाया और अस्पताल परिसर की दीवार फांदकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने 29 मार्च की रात एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा लिया था। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर सकरन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने 30 मार्च को लखनऊ से दोनों को बरामद कर लिया था और आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही थी। फिलहाल पुलिस फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई जारी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में 631 करोड़ रुपए से ग्रीनफील्ड बाईपास बनेगा:ओरछा तिगैला से बनगांव खास तक दो हाईवे जुड़ेंगे, जाम से निजात मिलेगी
    Next Article
    हनुमान जयंती पर मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब:सुबह से लगी भक्तों की लंबी कतारें, सुंदरकांड पाठ-हवन और भंडारों का आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment