Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में बाइकों की भिड़ंत, दो युवकों की मौत:तीन गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर, नशे में होली खेलने जाते समय हादसा

    3 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के पिसावा थाना इलाके में दधनामऊ मोड़ के पास बुधवार शाम को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दर्दनाक हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मृतकों की पहचान गुलशन (25 वर्ष) पुत्र महेश निवासी ग्राम सारी थाना बेनीगंज तथा मुकेश पुत्र गंगाराम निवासी पोखरपुरवा थाना पिसावा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपने साथियों के साथ अपनी-अपनी बाइक से होली खेलने जा रहे थे, तभी ददनामऊ मोड़ के पास तेज रफ्तार के चलते आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल पांचों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पिसावा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान दो युवकों ने दम तोड़ दिया,जबकि तीन अन्य की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पिसावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ महोली नागेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ प्रतीत हो रहा है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तस्वीरों में देखिये प्रयागराज की कपड़ा फाड़ होली:हर तरफ होलियारों का हुड़दंग, रंगों से सराबोर हुआ पूरा शहर
    Next Article
    अम्बेडकरनगर में होली पर दो घंटे का मौन व्रत:कांग्रेस नेता ने विश्व शांति, अहिंसा को रोकने की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment