Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई, दो की मौत:शादी समारोह में जा रहे थे युवक, एक गंभीर घायल लखनऊ रेफर

    3 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रात करीब 2 बजे उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार अपाचे बाइक सामने चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार तीनों युवक किसी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार ट्रॉली के नीचे जा घुसे, जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां डॉक्टरों ने एक जीवित बच्चे व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया। हादसे में मारे गए दोनों युवकों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस बाइक के नंबर के आधार पर मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है। वहीं घायल की हालत भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मृतकों की पहचान होते ही परिजनों को सूचना दी जाएगी और आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वृंदावन नाव हादसे में 15 की मौत, एक लापता:20 किलोमीटर के दायरे में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा,कल 2 लाशें मिली थी
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में पराली जलाने के 631 मामले चिह्नित:प्रशासन सख्त, इटवा तहसील में सर्वाधिक घटनाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment