Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में बकाया मजदूरी को लेकर मजदूरों का हंगामा:100 दिन की मजदूरी थी बकाया, ब्लॉक में प्रदर्शन, अधिकारी नहीं आए

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के मछरेहटा विकास खंड में शनिवार दोपहर को संगतिन किसान मजदूर संगठन के बैनर तले बड़ी संख्या में मजदूरों ने बकाया मजदूरी को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। मजदूरों का आरोप है कि मनरेगा के तहत किए गए कार्यों की करीब 100 दिनों की मजदूरी अब तक नहीं दी गई है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। धरना देने पहुंचे मजदूरों ने ब्लॉक परिसर में जमकर नारेबाजी की और जल्द भुगतान की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। मजदूरों ने आरोप लगाया कि प्रशासन उनकी अनदेखी कर रहा है और जानबूझकर भुगतान में देरी की जा रही है। धरने के दौरान सबसे ज्यादा नाराजगी इस बात को लेकर देखने को मिली कि कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर ज्ञापन लेने तक नहीं पहुंचा। इससे आक्रोशित मजदूरों ने ब्लॉक परिसर में विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब कुछ देर बाद मनरेगा विभाग के एक कर्मचारी (मनरेगा बाबू) मौके पर पहुंचे और मजदूरों से ज्ञापन लिया। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने इसे औपचारिकता बताते हुए कहा कि जब तक उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बकाया मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मजदूरों का हक मारना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मजदूरों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में कैंसर के खिलाफ बड़ी पहल:दिल्ली के एक्सपर्ट डॉ. हिमांशु शुक्ला ने शुरू की स्पेशल ओपीडी; ट्रायल में ही मिले हर दिन 8 नए मरीज
    Next Article
    हत्या के दोषी को आजीवन कारावास:अजीतमल के बल्लमपुर में डेढ़ साल पुराने मामले में 20 हजार जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment