Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में बड़े भाई-भाभी को चाकू से गोद डाला:छोटे भाई पर भी हमला किया; आरोप- 50 मिनट तक एम्बुलेंस नहीं मिली

    5 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में मंझले भाई ने अपने बड़े भाई और भाभी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। छोटे भाई भाई पर भी जानलेवा हमला किया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। परिजन तीनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैमिषारण्य पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने दंपती को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों का आरोप है कि CHC पर एम्बुलेंस खड़ी थी। बावजूद इसके दूसरी एम्बुलेंस मंगाने के लिए कहा गया। उसने आने में 50 मिनट लगे। मामला नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के ठाककुर नगर गांव का है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमला करने वाला भाई शराब पीकर घर आया था। बड़े भाई को गाली दे रहा था। उन्होंने टोका तो चाकू से हमला कर दिया। अब विस्तार से पढ़िए… खाना खाते वक्त भाईयों में हुआ विवाद ठाकुर नगर गांव में हरीश (40) तीन भाई थे। श्यामू मंझला और सबसे छोटा रामू है। बुधवार शाम परिवार के लोग बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान श्यामू का हरीश से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि श्यामू ने बड़े भाई हरीश पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचीं हरीश की पत्नी पूनम पर भी वार किया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीसरे भाई रामू को भी हमले में चोटें आईं। परिजन और ग्रामीण घायलों को सीएचसी नैमिषारण्य ले गए। जहां डॉक्टरों ने पूनम को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल हरीश ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रामू को लखनऊ रेफर कर दिया गया। हरीश के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मामूली कहासुनी इतनी भयावह घटना में बदल जाएगी। किसी ने नहीं सोचा था। घायल रामू ने बताया, मंझला भाई श्यामू शराब पीने का आदी है। रोज शराब पीकर गालियां देता थाा। आज भी गाली-गलौच कर रहा था। हरीश ने इसका विरोध किया तो उसने चाकू से हमला कर दिया। हम और भाभी जब बचाने पहुंचे तो हम लोगों पर भी हमला कर दिया। परिजनों ने एम्बुलेंस व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि जिस एम्बुलेंस से घायलों को सीएचसी लाया गया। वह वहीं खड़ी रही। जिला अस्पताल ले जाने के लिए दूसरी एम्बुलेंस आने में करीब 50 मिनट लग गए। इस दौरान हरीश की हालत लगातार बिगड़ती रही। परिजनों का कहना है कि यदि तत्काल रेफर कर दिया जाता, तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी दुर्गेश सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी श्यामू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। मामले की गहन जांच की जा रही है। एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया- पारिवारिक विवाद के आरोपी श्यामू ने बड़े भाई भाभी और छोटे भाई पर धारदार हथियार से हमला किया था। इसमें दंपत्ति की मौत हो गई। जबकि अन्य भाई घायल है। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। ---------------------------------------------- ये भी पढ़ें…. यह खबर भी पढ़ें लखनऊ में लुटेरे से भिड़ी बैंक मैनेजर की पत्नी...VIDEO: जैकेट पकड़कर लड़ती रही, धक्का देकर चेन लेकर भागा लुटेरा लखनऊ में एक महिला चेन स्नैचर से भिड़ गई। उसका जैकेट पकड़कर चेन वापस लेने की भरसक कोशिश की। महिला को अकेला जूझता देख मोहल्ले के लोग दौड़े। यह देखकर बदमाश ने महिला को तेज धक्का दिया और चेन लेकर फरार हो गया। घटना पास ही लगे एक CCTV में कैद हो गई। घटना वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-11 में मंगलवार सुबह हुई। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    कैंसर संस्थान में प्रोटॉन थेरेपी से होगा ट्यूमर पर वार:750 करोड़ की मशीन लगेगी, क्वाटरनरी कैंसर केयर सेंटर को भी मंजूरी
    Next Article
    मथुरा में नहर में गिरी कार, 4 की मौत:इनमें 2 लॉ स्टूडेंट, गाड़ी में फंसे रहे; क्रेन से निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment