Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में डीजे पर डांस को लेकर विवाद:जमकर चले लाठी-डंडे, एक ही परिवरा के चार लोग गंभीर घायल

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में होली के मौके पर डीजे पर डांस करने को लेकर हुए विवाद में जमकर लाठी-डंडे चल गए। मारपीट में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के दलावल गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार होली के अवसर पर गुरुवार दोपहर को गांव में डीजे लगाया गया था, जहां महिलाएं डांस कर रही थीं। इसी दौरान गांव के ही कुछ युवक वहां पहुंच गए और डीजे पर जबरन डांस करने लगे। महिलाओं के बीच युवकों के डांस करने का विरोध किया गया तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उस समय युवक वहां से चले गए, लेकिन कुछ देर बाद अपने साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर वापस आ गए। आरोप है कि इसके बाद युवकों ने परिवार के लोगों पर हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। इस हमले में रागिनी नाम की महिला के पिता, भाई और चाचा सहित कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। घायलों को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पीड़िता रागिनी ने बताया कि महिलाएं डीजे पर नाच रही थीं, तभी दलावल के कुछ लड़के आकर डांस करने लगे। मना करने पर पहले धक्का-मुक्की की और बाद में लाठी-डंडे लेकर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में दो दुकानें जलकर राख:3 लाख का नुकसान, दुकान में रखा सिलेंडर जलकर राख
    Next Article
    लखनऊ टुडे, 5 मार्च - आपके काम की खबर:मेडिकल संस्थानों में आज फुल-डे चलेगी OPD, 3 दिन बाद खुले बैंक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment