Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में गोविंदा के डांस पर झूमे हजारों दर्शक:‘यूपी वाला ठुमका’ और ‘सोना कितना सोना है’ पर थिरके युवा

    15 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के बिसवां में गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे फिल्म अभिनेता एवं पूर्व सांसद गोविंदा ने अपने डांस से जन समाधान पदयात्रा के समापन समारोह को यादगार बना दिया। महमूदाबाद रोड स्थित पुराना जनता भट्ठा परिसर में उनकी एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। करीब एक घंटे तक चले कार्यक्रम में गोविंदा ने अपनी फिल्मों के सुपरहिट गीतों पर डांस कर दर्शकों का मनोरंजन किया। उनके मंच पर पहुंचते ही लोगों में उत्साह देखने को मिला। ‘यूपी वाला ठुमका’ पर झूम उठे युवा गोविंदा ने जैसे ही ‘यूपी वाला ठुमका लगा के’ गाने पर अपने खास अंदाज में डांस शुरू किया, पंडाल में मौजूद युवा झूमने लगे। इसके बाद उन्होंने ‘सोना कितना सोना है’, ‘सरकाई लो खटिया जाड़ा लगे’ और ‘जाड़े में बलमा प्यारा लगे’ जैसे लोकप्रिय गीतों पर भी प्रस्तुति दी। दर्शकों ने तालियां बजाकर और शोर मचाकर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग मोबाइल से गोविंदा की प्रस्तुति का वीडियो बनाते नजर आए। पांच दिवसीय पदयात्रा का हुआ समापन शरद चौधरी फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं समाजसेवी अरिंजय चौधरी की ओर से आयोजित पांच दिवसीय जन समाधान पदयात्रा का गुरुवार को समापन हुआ। यह पदयात्रा 31 अक्टूबर को कंदुनी स्थित जय जावेद स्टेडियम से शुरू हुई थी। इस दौरान अरिंजय चौधरी ने बिसवां विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। पदयात्रा में विकास, स्वास्थ्य सुविधाओं, रोजगार और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। पुलिस बल रहा तैनात समापन समारोह में समाजसेवी शरद चौधरी, गुंजन चौधरी और फिल्म निर्माता-निर्देशक निशांत कौशिक समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए क्षेत्राधिकारी हर्षित चौहान और प्रभारी निरीक्षक राम राघव सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अज्ञात वाहन की टक्कर से अस्पताल कर्मी की मौत:श्रावस्ती में घर लौटते समय हादसा, दो साल पहले हुई थी शादी
    Next Article
    'रामायण' के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच मस्ती करते नजर आए; आलिया बोलीं- मुझे तुम पर गर्व है

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment