Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में होलिका दहन के दौरान झोपड़ी में लगी आग:नगदी समेत लाखों का सामान जला, खाली गैस सिलेंडर से टला हादसा

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में सोमवार रात होलिका दहन के दौरान अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। अज्ञात कारणों से लगी आग में एक गरीब परिवार की झोपड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई। हालांकि समय रहते बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, नदवा गांव निवासी राजेंद्र (पुत्र मेवा लाल) के घर में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते झोपड़ी धू-धू कर जलने लगी। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक घर में रखा करीब 20 हजार रुपए नकद, अनाज, कपड़े, बर्तन, बिस्तर और अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो चुका था। मामला सदरपुर थाना क्षेत्र के नदवा गांव का है। पीड़ित राजेंद्र ने बताया कि आग में घर के जरूरी कागजात, पहचान पत्र और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जल गए हैं, जिससे परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। घटना के समय झोपड़ी के अंदर गैस सिलेंडर भी रखा था, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। संयोगवश उसी दिन सिलेंडर की गैस खत्म हो चुकी थी, जिससे विस्फोट नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया। सिलेंडर अंदर होने के कारण किसी ने झोपड़ी में घुसकर आग बुझाने का जोखिम नहीं उठाया और बाहर से ही प्रयास किए गए। प्रशासन ने दिया सहायता का आश्वासन घटना की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल नरेंद्र कुमार और प्रधान प्रतिनिधि दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराई और शासन स्तर से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में जनकपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गैर इरादतन हत्या मामले में फरार दो आरोपी अरेस्ट, आधार कार्ड, मोबाइल और स्कूटी बरामद
    Next Article
    14 साल के बच्चे के मुंह में घुसा सरिया:मेंटेनेंस टीम पर लापरवाही का आरोप, दूसरा बच्चा भी घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment