Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में हिस्ट्रीशीटर समेत दो शातिर गिरफ्तार, 6 बाइक बरामद:लखनऊ में छिपाकर रखी चोरी की 6 बाइकें मिलीं, रेकी के बाद चुराते थे

    1 hour ago

    2

    0

    सीतापुर में पुलिस को चोरी की घटनाओं के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बाइक चोरी की कई घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर सहित दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके कब्जे से चोरी की लखनऊ समेत अन्य जिलों में छिपाकर रखी गई चोरी की 6 मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं। एएसपी उत्तरी आलोक सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बिसवां अमन सिंह के नेतृत्व में थाना बिसवां पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को चौकी इटिया शहीद के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान करन शुक्ला निवासी ग्राम शिवथाना थाना मानपुर और सूरज यादव निवासी हथिया मल्लपुर थाना इमलिया सुल्तानपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार इनमें करन शुक्ला थाना बिसवां का हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें इकट्ठा करते थे और फिर ग्राहकों से संपर्क कर बेच देते थे। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से बजाज प्लेटिना, बजाज CT-100, हीरो HF डीलक्स, हीरो सुपर स्प्लेंडर और हीरो पैशन प्रो समेत कुल 6 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। यह बरामदगी बिसवां, सिधौली, सदरपुर और अटरिया थाना क्षेत्रों में दर्ज पांच मुकदमों से संबंधित है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद दोनों ने चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस ने सभी मामलों में धारा बढ़ाते हुए आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सैदखानपुर रेलवे स्टेशन मार्ग बदहाल:राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी, दुर्घटना का खतरा बढ़ा
    Next Article
    डग्गा गाड़ी ने दंपत्ति को मारी टक्कर, पति की मौत:बांदा में पत्नी गंभीर रूप से घायल, समाजसेवी ने पहुंचाया अस्पताल, उपचार जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment