Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में जहरीले पदार्थ सेवन से युवक की मौत:ससुराल से वापस आने के बाद उठाया कदम, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव

    3 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के लकड़ियामऊ गांव में जहरीला पदार्थ के सेवन से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, मुकेश का विवाह एक साल पहले हरदोई जिले के हसनापुर गांव में हुआ था। शादी के तीन महीने बाद ही उसका तलाक हो गया था, लेकिन वह फिर भी अपनी ससुराल आता-जाता रहता था। होली के त्योहार के दौरान बुधवार को भी वह अपनी ससुराल गया था। ससुराल से वापस आने के बाद मुकेश ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रिख ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नैमिषारण्य थाना प्रभारी नवनीत मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तस्वीरों में देखिए कानपुर की होली:राधा-कृष्ण पर फूलों की बारिश, रंगों में सराबोर दिखे लड़के-लड़कियां; विधानसभा अध्यक्ष गले मिले
    Next Article
    फिरोजाबाद के चुल्हावली गांव में पैनामार होली:पुरुषों पर महिलाओं ने बरसाए प्रेम पगे पैने, ठहाकों की गूंजा गांव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment