Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में कार ने तीन बाइकों को टक्कर मारी:हादसे में 7 साल की बच्ची समेत आठ लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

    3 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र के रालामऊ कस्बे में सिधौली–मिश्रिख रोड पर गुरुवार को तेज रफ्तार कार ने तीन बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सात लोग और एक सात वर्षीय मासूम बच्ची समेत कुल आठ लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार सिधौली–मिश्रिख मार्ग पर तेज गति से आ रही एक कार ने अचानक नियंत्रण खो दिया और सामने जा रही तीन बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सभी बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में घनश्याम (22) पुत्र रामेश्वर, सोनू (18) पुत्र रामलोटन, रवि (12) पुत्र लल्लूराम, अनुराग (19) पुत्र कमलेश मौर्य, छंगा (20) पुत्र रामेश्वर, बुद्धा (15) पुत्र छत्रपाल और विमल (20) पुत्र बचान प्रसाद निवासी धरौली घायल हो गए। बताया जाता है कि बाइकों को टक्कर मारने के बाद भी कार नहीं रुकी और सड़क किनारे एक घर के बाहर नहा रही सात वर्षीय मासूम पूर्ति पुत्री बालकराम से जा टकराई, जिससे वह भी घायल हो गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग तुरंत घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही संदना थाना अध्यक्ष अरविंद कटियार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को उपचार के लिए सिधौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और तीनों बाइकों को अपने कब्जे में ले लिया है। थाना अध्यक्ष अरविंद कटियार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में पुलिसकर्मियों ने डीजे की धुन पर किया डांस:पुलिस लाइन में एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली खेली
    Next Article
    श्रावस्ती पुलिस लाइन में होली मनाई गई:एसपी की मौजूदगी में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया, पुलिसकर्मी डीजे पर झूमे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment