Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में लाइट-चना फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:करोड़ों के नुकसान की आशंका, मशीनें और कच्चा माल जलकर खाक

    2 hours ago

    2

    0

    सीतापुर के महमूदाबाद थाना इलाके में मीरा नगर स्थित मोहन एंटरप्राइजेज में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री उसकी चपेट में आ गई और लाखों नहीं बल्कि करोड़ों का नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार, रात करीब 2:30 बजे फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग ने तेजी से फैलते हुए पूरी यूनिट को अपनी गिरफ्त में ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही सिधौली, बिसवां और महमूदाबाद से दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने घंटों कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग की भयावहता के चलते उसे बुझाने में काफी समय लग गया। देर तक फैक्ट्री में धुआं और लपटें उठती रहीं। सुबह करीब 7 बजे तक फैक्ट्री मे लगी आग पर काबू पाया जा सका है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री मालिक सोहनलाल पुत्र चेतराम की यह यूनिट लैय्या और चना बनाने का कार्य करती थी। यहां मध्य प्रदेश और राजस्थान से कच्चा माल मंगवाकर तैयार उत्पाद तैयार किए जाते थे। आग की चपेट में आने से फैक्ट्री में लगी मशीनें, कच्चा माल और तैयार माल पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इस हादसे में करीब 1 करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना पाकर प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना की जांच भी शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रस्टों के जरिए व्हाइट होती थी ब्लैक मनी:बर्रा से कर्नाटक तक फैला साइबर ठगी का नेटवर्क, 8 ट्रस्ट पुलिस की रडार पर आए
    Next Article
    पहले मुंबई इंडियंस और अब LSG ने नहीं दिया मौका, इस ​लीग में खेलेगा खिलाड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment