Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में NH 30 पर 4 वाहन टकराए, 4 घायल:होमगार्ड परीक्षा देने जा रहे छात्र भी शामिल, हाईवे पर जाम लगा; ट्रक के उड़े परखच्चे

    8 hours ago

    2

    0

    सीतापुर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सिधौली कस्बे के नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में परीक्षा देने जा रहे दो अभ्यर्थी समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे की खबर से अन्य अभ्यर्थियों और परिजनों में चिंता का माहौल रहा। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह हरियाणा रोडवेज की एक बस सिधौली हाईवे से गुजर रही थी। इसी दौरान आगे चल रहे दो बाइक सवार अभ्यर्थियों को बचाने के प्रयास में बस चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। ब्रेक लगते ही बस बाइक से टकरा गई, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घायल अभ्यर्थी होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने सीतापुर जा रहे थे। हादसा यहीं नहीं रुका। बस के पीछे आ रहा एक ट्रक अचानक ब्रेक नहीं लगा सका और बस में जा भिड़ा। इसके बाद पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने पहले ट्रक को टक्कर मार दी, और फिर एक मैजिक वाहन भी पीछे से आकर टकरा गया। इस तरह चार वाहन आपस में भिड़ गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों की पहचान बख्शी का तालाब क्षेत्र निवासी करण सिंह पुत्र राम किशोर और हैप्पी सिंह पुत्र अजीत कुमार के रूप में हुई है, जो परीक्षा देने जा रहे थे। इसके अलावा ट्रक चालक वसीम पटेल और मैजिक चालक प्रांशु सिंह निवासी बरगदिया भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद हाईवे पर करीब एक घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुज़फ़्फ़रनगर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू:17 केंद्रों पर 47 हजार अभ्यर्थी शामिल, कड़ी सुरक्षा के बीच एंट्री
    Next Article
    वाराणसी देश का 5वां सबसे गर्म शहर:गंगा घाट पर विकेंड पर दिखा सन्नाटा, 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment