Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी गिरफ्तार:नाबालिग को भगाने का था आरोप; मेडिकल से भागा था, दो सिपाही निलंबित

    7 hours ago

    2

    0

    सीतापुर के सकरन थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर को पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद पुलिस विभाग ने राहत की सांस ली है। वहीं इस गंभीर लापरवाही के मामले में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने अभिरक्षा में तैनात दो आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गौरतलब है थाना क्षेत्र के सुकेठा गांव निवासी इस्तियाक (22) पुत्र निसार को पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया था। आरोप था कि वह 29 मार्च की रात एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। इसके बाद 30 मार्च को पुलिस ने लखनऊ से आरोपी और नाबालिग को बरामद कर लिया था। बुधवार को आरोपी को जेल भेजने से पहले चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी सांडा ले जाया गया था। इसी दौरान आरोपी ने मौके पर मौजूद भीड़ का फायदा उठाया और अस्पताल परिसर की दीवार फांदकर फरार हो गया। आरोपी के फरार होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और उसकी तलाश में कई टीमें गठित कर दी गईं। लगातार दबिश और तलाश के बाद पुलिस ने आखिरकार गुरुवार शाम को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आने पर सख्त कार्रवाई करते हुए अभिरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। सीओ बिसवा अमन सिंह का कहना है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में आज आंधी के साथ बारिश की संभावना:सुबह से छाये काले बादल, कल भी आंधी और बारिश के आसार
    Next Article
    सहारनपुर के पूर्व MLC के खनन माफिया बनने की कहानी:किसान परिवार में जन्म, आठवीं के बाद पढ़ाई छोड़ी, लकड़ी तस्करी की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment