Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में सरिया पेट में घुसने से युवक की मौत:ई-रिक्शा से बाइक की टक्कर, वाहन पर लदी थी सरिया, लखनऊ ले जाते समय गई जान

    4 hours ago

    2

    0

    सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 40 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना शनिवार शाम बाँसुरा गांव की है, जहां तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ई-रिक्शा पर लदी लोहे की सरिया युवक के शरीर में घुस गई, जिससे उसकी हालत मौके पर ही नाजुक हो गई। मृतक की पहचान सबीर अली उर्फ पोले (40) पुत्र कल्लू, निवासी बाँसुरा गांव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सबीर अली अपने खेत से गेहूं लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। उन्होंने गेहूं की बोरी बाइक पर रखी हुई थी और जैसे ही वह गांव के अंदर तीरथ अस्पताल के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के मुताबिक, ई-रिक्शा पर लोहे की सरिया लदी हुई थी, जो वाहन से बाहर की ओर निकली हुई थी। टक्कर के दौरान वही सरिया सबीर के पैर को चीरते हुए पेट में जा घुसी। गंभीर रूप से घायल सबीर सड़क पर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत घायल को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही सबीर ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान-इजरायल युद्ध का असर:कानपुर में महंगी LPG ने बिगाड़ा स्वाद, अब व्यापारियों ने की PNG कनेक्शन आसान करने की मांग
    Next Article
    तिलोई सीट पर कौन मजबूत, विधायक मयंकेश्वर या कोई और:सपा से मो. नईम या असरफ जायसी? बसपा-कांग्रेस में किसे दिग्गज मानते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment