Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर पहुंचे समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण:बोले- बाबा साहब के विचार देश के लिए मार्गदर्शक, नारी शक्ति वंदन अधिनियम महत्वपूर्ण

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम विषयक विधानसभा स्तरीय संगोष्ठियों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में सीतापुर, हरगांव, लहरपुर, सेवता और महमूदाबाद विधानसभाओं में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सीतापुर विधानसभा की संगोष्ठी खैराबाद स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में आयोजित हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर विकास राज्य मंत्री एवं सदर विधायक राकेश राठौर गुरु ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करता हुए मंत्री असीम अरुण ने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर देश की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने समाज में समानता, सम्मान और न्याय की भावना को मजबूत किया तथा संविधान निर्माण के माध्यम से भारत को एक सशक्त लोकतांत्रिक राष्ट्र बनाया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी देश के लिए मार्गदर्शक हैं। वहीं नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु ने बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्ष और योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया। जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार बाबा साहब के सपनों के भारत के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। हरगांव, लहरपुर और सेवता विधानसभा क्षेत्रों में भी इसी तरह की संगोष्ठियां आयोजित की गईं, जहां विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। वहीं महमूदाबाद विधानसभा में आयोजित सम्मेलन में विधायक आशा मौर्य ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के लिए ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा कि इससे महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा और वे देश के विकास में निर्णायक भूमिका निभाएंगी। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दरोगा के घर 'महिला' देख बजरंग दल का हंगामा:पुलिस ने रेड डालने वाले बजरंग दल जिलाध्यक्ष समेत कई पर दर्ज की FIR
    Next Article
    जालौन में तबीयत बिगड़ने से महिला की मौत:15 दिनों से मौसी के घर रह रही थी, जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment