Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सतोदय तीर्थ सेराेन में बालक तीर्थंकर का जन्मोत्सव:भव्य शोभायात्रा पाण्डुकशिला पहुंची, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

    9 hours ago

    1

    0

    ललितपुर के सतोदय तीर्थ सेरोन में तीर्थचक्रवर्ती निर्यापक मुनि सुधासागर महाराज के ससंघ सान्निध्य में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव के दौरान बालक तीर्थंकर का जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा अयोध्यानगरी से पाण्डुक शिला की ओर निकली। इसमें सौधर्म इंद्र सतीश जैन बजाज अपनी सची इंद्राणी अनुपमा के साथ ऐरावत हाथी पर सवार होकर तीर्थंकर बालक को आगे-आगे लेकर चल रहे थे। उनके पीछे धनकुबेर सिंघई मनोज जैन अपनी धर्मश्री सीमा जैन के साथ धर्म ध्वजा लेकर रत्न वर्षाते हुए हाथी पर सवार थे। शोभायात्रा पाण्डुकवन पहुंची, जहां सौधर्म इंद्र सहित अन्य इंद्रों ने 1008 कलशों से बालक तीर्थंकर का जलाभिषेक कर पुण्यार्जन किया। दिव्यघोष और महिला मंडल स्वयंसेवी संस्थाएं भी भक्ति में सराबोर थीं। प्रतिष्ठा महोत्सव के महायज्ञनायक सुमन विमल जैन, ममता अमित जैन वल्ली डोंगरा भरत चक्रवर्ती, विजय जैन लागौन बाहुबलि, नीतेश जैन बिलौआ जखौरा राजा सोम, देवेंद्र कुमार मंजू जैन राजा श्रेयांस, पवन जैन बाबा मार्वल ईशान इंद्र, समता जैन आनंद जैन साइकिल सानत इंद्र, ब्राहमेंद्र रूबी जैन संजय मोदी, विधियज्ञनायक राजू जैन मड़ावरा महामंडलेश्वर राजीव जैन पीहर साड़ी सहित प्रमुख पात्र विशेष वाहनों में प्रभु भक्ति के साथ जन्मोत्सव की भव्य शोभायात्रा में शामिल थे। इससे पूर्व, प्रतिष्ठाचार्य बालब्रह्मचारी प्रदीप जैन सुयश के मार्गदर्शन में इंद्रसभा का आयोजन हुआ, जिसमें तीर्थंकर बालक के जन्मोत्सव पर बधाईयां दी गईं। धर्मसभा में निर्यापक मुनि सुधासागर महाराज ने पंचकल्याणक की महिमा बताते हुए इसे आत्म-कल्याण का अवसर बताया और श्रद्धालुओं को ऐसे धार्मिक अनुष्ठानों में सम्मिलित होकर जीवन में संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। सायंकाल में जिज्ञासा समाधान सत्र आयोजित किया गया, जहां श्रावकों ने निर्यापक श्रमण मुनि के समक्ष अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। इसके उपरांत इंद्रसभा में सौधर्म इंद्र द्वारा तांडव नृत्य प्रस्तुत किया गया और तीर्थंकर बालक को पालना झुलाकर श्रावकों ने पुण्यार्जन किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में 'हमारा आंगन–हमारे बच्चे' उत्सव:शिक्षकों की शिक्षण सामग्री प्रदर्शनी ने खींचा ध्यान
    Next Article
    टीम इंडिया का ऐसा रहा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फाइनल तक का सफर, अब खिताबी मुकाबले पर सभी की नजरें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment