Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार:हत्या के प्रयास मामले में 7 महीने से चल रहा था फरार

    3 hours ago

    2

    0

    सिद्धार्थनगर में हत्या के प्रयास के एक मामले में करीब सात महीने से फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी को पुलिस ने 4 अप्रैल शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय कुमार पुत्र रामदेव निवासी अमारी थाना चिल्हिया के रूप में हुई है। वह करीब सात महीने पहले 18 अगस्त को दर्ज हुए हत्या के प्रयास के मुकदमे के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार, वह लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी थी। न्यायालय द्वारा वारंट जारी होने के बाद भी वह पकड़ में नहीं आ रहा था। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इनाम घोषित होने के बाद पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम ने संयुक्त रूप से उसकी तलाश में लगातार दबिश दी। शनिवार को पुलिस को मुखबिर की सूचना और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से सफलता मिली। टीम ने उसका बाजार थाना क्षेत्र में पकड़ी-दुमदुमवा मार्ग के पास घेराबंदी कर विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी काफी समय से छिप-छिप कर रह रहा था और अपनी पहचान छुपाने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, लगातार निगरानी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस कर ली गई। इस गिरफ्तारी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक हरेकृष्ण उपाध्याय के नेतृत्व में थाना उसका बाजार की टीम के साथ एंटी थेफ्ट टीम भी शामिल रही। टीम में उपनिरीक्षक सुभाषचंद, संतकुमार यादव, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मिश्र (प्रभारी एंटी थेफ्ट), मुख्य आरक्षी जनार्दन प्रजापति, रमेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अमित यादव और आरक्षी अभिनंदन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया है। लंबे समय से फरार आरोपी को पकड़ने में टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके चलते इस गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अवैध तमंचा, कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार:कानपुर देहात में पुलिस ने संदिग्ध को मन्नापुर मोड़ के पास पकड़ा
    Next Article
    मऊ में 'स्कूल चलो अभियान' का शुभारंभ:बच्चों ने सुनी मुख्यमंत्री योगी की स्पीच, बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment