Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में डॉक्टर और MBBS स्टूडेंट की डूबने से मौत:दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए थे; 3 घंटे बाद गोताखोरों को मिले शव

    4 hours ago

    2

    0

    सिद्धार्थनगर में नदी में डूबने से मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर और सेकेंड ईयर छात्र की मौत हो गई। दोनों अपने दोस्तों के साथ शाम 4 बजे बूढ़ा राप्ती नदी नहाने आए थे। गहरे पानी में जाने से दोनों डूबने लगे। साथ आए दोस्तों ने बचाने के लिए आवाज लगाई। लेकिन जब तक लोग पहुंचे दोनों डूब चुके थे। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 3 गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मामला जोगिया उदयपुर थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरा मामला…. सोमवार को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के 4 दोस्त कार से बांध क्षेत्र पहुंचे और योग माया मंदिर के पास बुढ़ी राप्ती नदी में नहाने लगे। इसी दौरान सत्यम नायक गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए सचिन आगे बढ़ा, लेकिन वह भी संतुलन खोकर डूबने लगा। कुछ ही देर में दोनों लापता हो गए, जबकि उनके 2 साथी विनीत और नितेश किनारे से मदद के लिए शोर मचाते रहे। आसपास मौजूद लोग और चरवाहे मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक दोनों लापता हो चुके थे। मृतकों की पहचान सत्यम नायक (28) और सचिन महावर (24) के रूप में हुई है। सत्यम माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर था, जबकि सचिन द्वितीय वर्ष का छात्र था। सूचना मिलते ही जोगिया पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह ने गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और दोनों शवों को बाहर निकाला गया। मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने सीपीआर देकर उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। 2018 में GSBM से किया था एमबीबीएस सत्यम नायक (28) बस्ती का निवासी था। उन्होंने 2018 में GSBM मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया था। वर्तमान में माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के पद पर तैनात था। वहीं, दूसरे मृतक सचिन महावर (24) मूल रूप से सवाई माधोपुर के निवासी था। मेडिकल कॉलेज में सेकेंड ईयर का छात्र था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चारों छात्र अपनी कार से बांध क्षेत्र तक पहुंचे थे और वहां से बुढ़ी राप्ती नदी के किनारे नहाने चले गए। नहाने के दौरान अचानक 2 युवक गहरे हिस्से में चले गए। नदी के उस हिस्से में मोड़ होने के कारण पानी अत्यधिक गहरा था। जिसकी जानकारी छात्रों को नहीं थी। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने बताया- चार छात्र नदी में नहाने गए थे, जिनमें से दो की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाए गए। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। --------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर, ड्राइवर जिंदा जल गया:स्टेयरिंग में फंसा तड़पता रहा, संभल में बाइक सवार की भी कुचलकर मौत संभल में कार में आग लगने से चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार एक युवक कार से कुचलकर मर गया। कार और बाइक की सामने से टक्कर हुई, जिसके बाद कार चालक ने कंट्रोल खो दिया। कार सड़क से नीचे उतरकर एक पेड़ से टकरा गई और उसमें आग लग गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ₹100 वाले नियम पर बवाल, नेपाल में भारतीय सामान पर टैक्स को लेकर भड़के लोग
    Next Article
    परिषदीय स्कूलों का समय बदला,सुबह 7:30 से 12:30 तक:बेसिक शिक्षा विभाग ने जारी किया निर्देश, SDRF की हीटवेव चेतावनी के बाद फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment