Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में गैस सिलेंडर के लिए रात भर कतार:सैकड़ों लोग एजेंसी के बाहर ही रात बिताने को मजबूर, गैस किल्लत से प्रशासन का इंकार

    15 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज कस्बे में रसोई गैस को लेकर उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 13 और 14 मार्च की रात सैकड़ों लोग एचपी गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे रहे और पूरी रात एजेंसी के बाहर ही बिताने को मजबूर हुए। खाली सिलेंडरों की लंबी कतारें देर रात तक लगी रहीं। स्थानीय लोगों के अनुसार, गैस सिलेंडर की अनियमित आपूर्ति और वितरण व्यवस्था की धीमी गति इस स्थिति का मुख्य कारण है। कई उपभोक्ता शाम से ही अपने खाली सिलेंडर लेकर एजेंसी पहुंच गए थे, ताकि सुबह तक उनकी बारी आ सके। सैकड़ों सिलेंडर कतार में लगे रहे और उपभोक्ता पूरी रात एजेंसी परिसर तथा आसपास बैठे रहे। उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन बुकिंग में भी कई समस्याओं की जानकारी दी। उनका कहना है कि गैस बुकिंग के लिए भेजा जाने वाला ओटीपी मोबाइल पर प्राप्त नहीं हो रहा है, जिससे बुकिंग पूरी नहीं हो पा रही है। एजेंसी पर भी कई स्थानों पर बुकिंग का ओटीपी दिखाने के बाद ही सिलेंडर देने की बात कही जा रही है, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। इस लंबी कतार में महिलाएं, बुजुर्ग और मजदूर वर्ग के लोग भी शामिल थे। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें अपने रोजमर्रा के कामकाज छोड़कर गैस सिलेंडर के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कुछ लोगों ने यह भी चिंता व्यक्त की कि यदि समय पर गैस नहीं मिली, तो घरों में खाना बनाना भी मुश्किल हो जाएगा। दूसरी ओर, प्रशासन लगातार यह दावा कर रहा है कि जिले में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों का कहना है कि गैस एजेंसियों को नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत:शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकला, रोड पार करते समय कार ने मारी टक्कर
    Next Article
    भाजयुमो नेताओं पर लगेगा NSA:अलीगढ़ में बीच बाजार फायरिंग में 8 लोग गिरफ्तार, दूसरे गुट के सरगना की तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment